Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा 'सुपर मेडिकल हब'! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को ए... Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की... Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा;...

Palamu Crime News: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

पलामूः पुलिस और उत्पाद विभाग टीम की छापेमारी में लाखों की स्प्रिट बरामद की गई है. स्प्रिट की यह खेप पंजाब से पलामू पहुंची थी और इसका इस्तेमाल अवैध शराब के बनाने में होना था. दरअसल, पलामू के उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि पिपरा थाना क्षेत्र के भीतिहा में स्प्रिट की खेप पहुंची है. इसी सूचना के आलोक में उत्पाद विभाग और पिपरा थाना की पुलिस संयुक्त रूप से भीतिहा में लव कुमार और प्रमोद कुमार नामक व्यक्ति के घर में छापेमारी की. दोनों में घर के खटाल के पास कमरे से स्प्रिट की खेप बरामद की गई है.

कमरे से उत्पाद विभाग की टीम ने 472 गैलन में 1880 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद की है. बरामद स्प्रिट की कीमत 13.21 लाख रुपये आंकी गई है. इस संबंध में पलामू के उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि स्प्रिट पंजाब से लाई गई थी. टैंकर के माध्यम से स्प्रिट पिपरा के भीतिहा में पहुंची थी. स्प्रिट को गैलन में रखा गया था. उन्होंने बताया कि स्प्रिट का इस्तेमाल अवैध रूप से शराब बनाने के लिए किया जाना था. उन्होंने बताया कि इस खेप को बिहार भेजा जाना था या निकाय चुनाव में इस्तेमाल होना था इस बिंदु पर विस्तृत जांच की जा रही है.

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम जानकारी दी है. जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिस इलाके में स्प्रिट छुपाकर रखी गई थी, वह बिहार सीमा से सटा हुआ है. आशंका है कि स्प्रिट की खेप को बिहार भेजने की तैयारी थी.