Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pawan Khera in Raipur: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का BJP और RSS पर बड़ा हमला; राम मंदिर विवाद पर उठाए सव... Kawardha News: खनिज विभाग और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन; खरहट्टा में अवैध रेत भंडारण का भंडाफोड़ Kawardha Road Accident: कबीरधाम में दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर; 1 की मौत, 5 लोग गंभीर घायल Korba News: बालको थाना इलाके के जंगल में मिला युवती का शव; 20 दिनों से थी लापता, जहर मिलने से मची सन... BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र में 17 करोड़ का स्क्रैप घोटाला; संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश Korba Elephant Attack: कोरबा में हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत; जंगल में विचरण कर रहा 15 हाथिय... रायपुर: नकटी गांव में 'विधायक कॉलोनी' के लिए चला बुलडोजर, बारिश में बेघर हुए 80 से ज्यादा परिवार बालाघाट में सराफा व्यापारी से 9 लाख की लूट, विरोध करने पर जानलेवा हमला, फायरिंग भी Chhatarpur Road Accident: हमा गांव के पास बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत; हाईवे पर मचा कोहराम Narmadapuram News: जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ का 108 कलशों से महास्नान; अब आयुर्वेदिक उपचार से हो...

Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; 3 गिरफ्तार

मंदसौर। मंदसौर शहर में शुक्रवार रात में कोतवाली पुलिस ने अभिनंदन नगर क्षेत्र में स्थित कर्मचारी कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी का कारखाना पकड़ा है। पुलिस ने मौके से घी बनाते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 40 लीटर नकली घी, नकली शहद, गैस टंकी, चूल्हा सहित घी बनाने के उपकरण के अलावा मोबाइल और बाइक भी जब्त किए है।

जानकारी के अनुसार कर्मचारी कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा बनाए अस्थाई डेरे में भट्टियां आदि लगाकर नकली घी बनाकर भरा जा रहा था। कोतवाली थाने से एसआई संदीप मौर्य ने अपनी टीम के साथ दबिश दी, मौके से कर्मचारी कॉलोनी के पीछे डेरे में रहने वाले नानु, बंशी सहित तीन आरोपितों को नकली घी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तैयार किया गया करीब 40 लीटर नकली घी और नकली शहद के साथ गैस की टंकी, चूल्हा, भट्टियां आदि उपकरण जब्त किए है।

उल्लेखनीय है कि 1 फरवरी को भी नई आबादी पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सीतामऊ फाटक क्षेत्र से 150 लीटर नकली घी जब्त किया था। जिसमें दो भाई गोपाल और संजय पुत्र अशोक बागरी, निवासी अहमदाबाद (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। दोनों डालडा, सोयाबीन तेल व खुशबू मिलकर 200 रुपये किलो में नकली घी बेच रहे थे।

आर्टिफिशियल देशी फ्रेगरेंस मिलाकर बना रहे थे नकली घी

दोनों आरोपित डालडा, सोयाबीन तेल में केमिकल और आर्टिफिशियल देशी फ्रेगरेंस मिलाकर नकली घी तैयार कर रहे थे। नकली घी से लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग डेढ़ सौ लीटर नकली घी बरामद किया। इसके साथ ही नकली घी बनाने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, सोयाबीन तेल, बर्तन और एक केमिकल भी जब्त किया गया।

केमिकल का इस्तेमाल देशी घी जैसी खुशबू पैदा करने के लिए किया जा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि दोनों आरोपित रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नकली घी बेच रहे थे। लगभग 200 रुपये प्रति किलो की दर से घी बेचकर लोगों को धोखा दे रहे थे।