Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नंगल में नशा तस्करों पर चला पीला पंजा: राजनगर में कथित तस्कर के अवैध निर्माण पर चली JCB, भारी पुलिस ... जालंधर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन: भार्गव कैंप व भोगपुर में छापेमारी, चंडीगढ़ मार्क... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 522 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, रिमांड पर 9mm जुगाना पिस्टल ... पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों की हड़ताल रद्द: रक्षाबंधन पर सामान्य रूप से दौड़ेंगी बसें, वित्त मंत... लुधियाना के साहनेवाल में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरो... पंजाब बंद के दौरान जालंधर में बवाल: DC दफ्तर की दीवार फांदकर निकले कर्मचारी, पुलिस के साथ धक्का-मुक्... बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ धक्का-मुक्की; विपक्ष ने सरकार को घेरा, पुलिस जांच में जु... हरियाणा विधानसभा में जोरदार हंगामा: स्पीकर ने आदित्य सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस विधायकों को किया 'ने... 'गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है'; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपो... भिवानी: सैलून संचालक रविंद्र की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या; बचाने आए दो साथी जख्मी, प्रेमिका के भाइयो...

Ranchi Crime: रांची में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की कोशिश, अपराधियों से अकेले भिड़ गई जांबाज महिला

रांचीः राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधी दिन के उजाले में भी अपराध करने से नहीं डर रहे हैं. ताजा मामला रांची के बरियातू थाना क्षेत्र का है. यहां शनिवार को एक महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की कोशिश की गई, लेकिन महिला की हिम्मत के आगे अपराधी हार गए. महिला की बहादुरी और अपराधियों के दुस्साहस की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

क्या है पूरा मामला

रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी चौक पर शनिवार दोपहर दो बाइक सवार अपराधियों ने घर लौट रही एक महिला से उसकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की. अपराधियों ने महिला को निशाना बनाया, जिससे वह सड़क पर गिर गई लेकिन उसने हार नहीं मानी. महिला अकेले ही दोनों अपराधियों से भिड़ गई और अपनी चेन बचा ली, लेकिन अपराधी नकली पिस्टल से रबर गोलियां चलाकर भाग गए.

किसी ने नहीं की मदद, नहीं तो पकड़े जाते अपराधी

महिला ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में आई हुई थी और मैरिज हॉल से वापस अपने रिश्तेदार के घर बरियातू लौट रही थी. इसी दौरान दो अपराधियों ने उसकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की. महिला ने बताया कि उसने हिम्मत दिखाकर अपनी चेन वापस ले ली. आसपास काफी लोग थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. अगर लोगों ने अपराधियों को पकड़ने में उसकी मदद की होती, तो अपराधी पकड़े जाते.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हाउसिंग कॉलोनी चौक पर पहुंचते ही बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला की चेन झपट ली और भागने लगे. लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी, उसने पीछे बैठे अपराधी को पकड़ लिया, जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े.

इस दौरान महिला भी गिर गई, लेकिन चेन उसने नहीं छोड़ी. एक अपराधी पैदल भागने लगा तो महिला उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी. इसी दौरान अपराधी ने नकली पिस्टल निकालकर दो रबर गोलियां चलाईं, जो महिला को डराने के लिए थीं. तभी दूसरा अपराधी बाइक उठाकर अपने साथी के पास पहुंचा और दोनों भागने में सफल हो गए.

पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत

बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला द्वारा इस मामले में लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास लगातार जारी है. रविवार को अगर महिला इस मामले में लिखित शिकायत नहीं करती है तो पुलिस खुद से एफआईआर दर्ज करेगी. जांच में बात सामने आई है कि अपराधियों ने महिला और भीड़ को डराने के लिए रबर पिस्तौल का इस्तेमाल किया था.