Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Durg News: दुर्ग में सहेली ने ही दिया धोखा, घर से पार किए लाखों के जेवर; पुलिस ने आरोपी महिला को किय... MP News: राजगढ़ में ₹5 करोड़ का ड्रग्स बनाने वाला केमिकल जब्त, राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्... Gwalior Trade Fair 2026: ग्वालियर मेले में रिकॉर्ड तोड़ कारोबार, 45 दिनों में ₹2392 करोड़ की बिक्री;... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, इन 6 जिलों में मावठे की बारिश और कड़... Rewa News: इंस्टाग्राम की दोस्ती का खौफनाक अंत, रीवा में अग्निवीर पर दुष्कर्म का आरोप; पुलिस ने किया... Bina Refinery Event: बीना रिफाइनरी के कार्यक्रम में भारी बदइंतजामी, घंटों इंतजार के बाद परोसा गया हल... STR में बाघ से हुआ आमना-सामना! जब बीच रास्ते में आकर बैठ गया 'जंगल का राजा', थम गई पर्यटकों की सांसे... Vidisha News: विदिशा में बैलगाड़ी पर विदा हुई दुल्हन, डॉक्टर दूल्हे का देसी स्वैग देख लोग बोले- 'AI ... Youth Walk: नशे के खिलाफ युवाओं का हुजूम, 3000 छात्र-छात्राओं ने लिया 'नशा मुक्त भारत' का संकल्प MP Tiger State: 17 बरस की ये 'लंगड़ी बाघिन' आज भी है टूरिस्ट की पहली पसंद, एमपी को दिलाया था टाइगर स...

MP News: राजगढ़ में ₹5 करोड़ का ड्रग्स बनाने वाला केमिकल जब्त, राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजगढ़। राजगढ़ जिले की राजस्थान सीमा से सटे माचलपुर क्षेत्र के सुनसान इलाके में एक बार फिर से ड्रग्स बनाने प्रयोग किए जाना वाला कैमिकल पुलिस ने जब्त किया हैं। केमिकल की क़ीमत 5 करोड़ आंकी गई है। इसके चार दिन पहले गोघटपुर गांव में पुलिस ने पकड़ी थी ड्रगस बनाने वाली फैक्ट्री व 4 करोड़ का कैमिक बरामद किया था।

पुलिस के मुताबिक 7-8 फरवरी की रात को थाना माचलपुर में पदस्थ उप निरीक्षक गुड्डू कुशवाह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आदमपुरा के जंगल क्षेत्र में खेत में बनी खंती में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) निर्माण में प्रयुक्त केमिकल ड्रमों में छिपाकर फेंका गया है। सूचना की तस्दीक एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तलाशी ली गई।

नीले ड्रम में मिला केमिकल

तलाशी के दौरान खंती में 5 नीले रंग के ड्रम मिले, जिनमें प्लास्टिक की पन्नियों में भरा हुआ सफेद रंग का क्रिस्टल जैसा केमिकल पाउडर पाया गया, जिससे तेज गंध आ रही थी। प्रारंभिक परीक्षण एवं अनुभव के आधार पर उक्त पदार्थ एमडी ड्रग्स (मादक पदार्थ) निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल होना पाया गया।

इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तौल करने पर ड्रमों सहित कुल वजन 266.9 किलोग्राम मिला, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। पुलिस ने उक्त संपूर्ण मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर, साक्षियों की उपस्थिति में जब्त किया गया। कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई तथा जब्तशुदा माल को सुरक्षित रूप से मालखाने में जमा किया गया।

इस संबंध में थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 30 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। अज्ञात आरोपितो की तलाश की जा रही है तथा अवैध मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहन जांच जारी है।

चार दिन पहले पकड़ी थी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री, 4 करोड़ का कैमिकल

मंगलवार रात को राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम झालावाड़ जिले में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी ली। जिसमें ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला करीब 320 किलो केमिकल मिला। पिकअप सवारों ने बताया कि वह इसे मप्र के आगरा-मालवा जिले की और लेकर जा रहे थे। दस्तावेज मांगने पर कुछ नहीं दिखा सके।

उसी से इनपुट मिला था कि राजगढ़ जिले के गोघटपुर गांव में ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इसके बाद राजस्थान व माचलपुर की पुलिस ने संयुक्त रूप से गोघटपुर में रघुनंदन पिता गोवर्धन पाटीदार के मकान पर दबिश दी थी, जहां केमिकल से ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा। जहां से करीब 4 करोड़ रुपये के केमिकल बरामद किया था, हालांकि आरोपित पाटीदार अभी भी फरार है।