Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ghaziabad Suicide Case: 3 शादियां और लिव-इन पार्टनर; 3 बच्चियों की मौत का जिम्मेदार क्या पिता है? जा... बंगाल: SIR नोटिस का खौफ! हादसे में परिवार खत्म होने के बाद भी पेशी पर पहुंचा युवक, सिस्टम पर उठे गंभ... Micro LED vs Mini LED: माइक्रो एलईडी और मिनी एलईडी टीवी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जानें कौन स... How to Remove Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरों से चाहिए छुटकारा? अपनाएं ये 5 आसान उपाय, महंगी ... T20 World Cup: मोहम्मद सिराज ने बना लिया था विदेश जाने का मन, फिर एक फोन कॉल ने बदल दी किस्मत; जानें... Border 2 Box Office Day 16: सनी देओल का तूफान, 'बॉर्डर 2' ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा; सलमान-आमि... Kalashtami 2026: कालाष्टमी पर 'शिववास योग' का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कष्ट निव... India-US Trade Deal: भारत के लिए खुला $30 ट्रिलियन का बाजार, $500 अरब की डील और टैरिफ में भारी कटौती... बांग्लादेश में फिर मची खलबली: जेल में बंद पूर्व हिंदू मंत्री रमेश सेन की संदिग्ध मौत, तनाव के बीच बड... PM Modi Malaysia Visit Day 2: पीएम मोदी को मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर', आतंकवाद के खिलाफ मलेशिया से मांगा बड...

Kota Building Collapse: कोटा में बड़ा हादसा, दो मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे से 8 लोगों को निकाला गया बाहर

राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ. जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा विहार में एक 2 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई, जिसमें दबने से एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. दबे हुए सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. 8 घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है. 13 घायलों में से 5 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:45 बजे जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा विहार में एक निर्माणाधीन 2 मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई. इससे इलाके में हड़कंप मचा गया. स्थानीय लोगों तुरंत स्थिति को संभालते हुए लोगों को मलबे से बाहर निकला और फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस, एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की टीमें रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं. जिला कलेक्टर कोटा पीयूष सांवरिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटा अनिल सिंघल भी मौके पर हैं. वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और फिर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना.

क्रेन करीब डेढ़ घंटे लेट पहुंची

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्रेन करीब डेढ़ घंटे लेट पहुंची, जिससे रेस्क्यू तेजी से नहीं हो सका. फिलहाल, मौके पर पुलिस के कई आला अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं. बताया जा रहा है कि जो बिल्डिंग हादसे का शिकार हुई वह निर्माणाधीन थी. दो मंजिल का निर्माण लगभग पूरा हो गया था, जबकि अब भी काम जारी थी. बिल्डिंग में ‘दिल्ली नॉनवेज’ नाम का एक रेस्टोरेंट भी था, जिसमें घटना के वक्त कई ग्राहक और करीब 10-12 लोगों का स्टाफ मौजूद था.

दो लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बिल्डिंग में कुल 30 से 40 लोग मौजूद थे. इनमें से कई छात्र है. 15 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जिसमें एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई है. मृतक छात्र एलेन कोचिंग संस्थान में पढ़ता था. जिसकी पहचान का नाम बंगाल के अरण्य के तौर पर हुई है. दूसरा मृतक जोकि 13 से 14 वर्ष का था, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों में दो महिलाएं भी हैं, जिनके नाम साजिदा और शालीन बताए जा रहे हैं. मौके पर राहत बचाव टीम के अलावा लोगों की भारी भीड़ मौजूद है. एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पूरे इलाके की बिजली काट दी है.

8 की हालत नाजुक

फिलहाल, पुलिस अभी इस घटना पर बात करने को तैयार नहीं है. एक घायल छात्र ने बात करते हुए बताया कि वह रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. इस दौरान अचानक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई, जिससे वह उसी में दब गया. उसने बताया कि घटना के समय करीब 30 से 40 लोग अंदर मौजूद थे. मेडिकल कॉलेज कोटा के नर्सिंग स्टाफ महेंद्र कुमार ने TV9 भारतवर्ष से एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया कि 9 मरीज अस्पताल में लागए गए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान 23 साल के भूपेंद्र के तौर पर हुई है, जो कि कोटा का ही रहने वाला बताया जा रहा है. बाकी 8 लोगों का इलाज जारी है.