Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल में माउंट एवरेस्ट पर बड़ा रेस्क्यू घोटाला वोटिंग मशीन मामले में कोलोराडो का विवाद अब भी जारी लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... इस अति महामानव का दुनिया क्या करें Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ...

Sonipat Crime: राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के पास मिली लाश, व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर फेंका शव; इलाके में दहशत

सोनीपत: सोनीपत में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के पास व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि मृतक की गला घोंटकर हत्या की गई है।

मध्यप्रदेश का रहने वाला था मृतक 
मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी दिवाकर के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सोनीपत क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी मौके पर पहुंचीं और फॉरेंसिक एंगल से जांच शुरू की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। फिलहाल अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है और राई थाना पुलिस हर एंगल से इस हत्या की जांच में जुटी हुई है।

वहीं इस मामले को लेकर राई थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे-44 पर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया कि व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गई है।