Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वोटिंग मशीन मामले में कोलोराडो का विवाद अब भी जारी लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... इस अति महामानव का दुनिया क्या करें Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल

Hisar Road Accident: हिसार में भीषण सड़क हादसा, कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; चालक की मौके पर मौत

हिसार : हिसार-हांसी हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां महिला गर्वमेंट कॉलेज के सामने जब एक ऑटो गुजर रहा था तो एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी बाद में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक 52 वर्षीय रणधीर है, जोकि ऑटो चलाता था। घटना वाले दिन भी वह अपना ऑटो लेकर बरवाला चुंगी से मिलगेट की तरफ जा रहा था। वह अभी महिला गर्वमेंट कॉलेज के सामने पहुंचा ही था कि कार के ड्राइवर ने लापरवाही व तेज रफ्तार में कार चलाकर ऑटो को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को निजी एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया।

घटना के अनुसार कार की टक्कर लगने के बाद चालक ऑटो से निकलकर डिवाइडर से टकरा गया था जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने बताया कि वह डायल 112 पर लगातार कॉल करते रहे। लेकिन कोई नहीं आया। वहीं इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।