Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...

कांग्रेस ने ई-केवाईसी के ज़रिए वोटर हटाने का आरोप लगाया

असम मतदाता सूची में एस आर के बाद 10.56 लाख से अधिक नाम हटाए गए

  • बोंगाईगांव में चार सौ मुसलमानो के नाम गायब

  • मेघालय धर कंस्ट्रक्शन विस्फोट में दो गिरफ्तार

  • गुवाहाटी के स्पा पर छापामारी में दस गिरफ्तार

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः असम में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ‘वोट वाइब’ के हालिया चुनावी सर्वे ने राज्य में एक बेहद कड़े और दिलचस्प मुकाबले के संकेत दिए हैं। सर्वे के अनुसार, सत्तारूढ़ एनडीए को 33.4 प्रतिशत वोट शेयर के साथ मामूली बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन 30.9 प्रतिशत वोट शेयर के साथ उनके बेहद करीब है।

मात्र 2.5 फीसद का यह अंतर चुनाव को किसी भी ओर मोड़ सकता है। राज्य में बेरोजगारी, बाढ़ और जुबीन गर्ग की मृत्यु से जुड़ी भावनात्मक लहर जैसे कारक सत्ता विरोधी लहर को मजबूत कर रहे हैं। विशेष रूप से 20 फीसद मतदाता अभी भी अनिर्णीत हैं, जो निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

इस राजनीतिक माहौल के बीच चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संशोधनने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। आयोग ने सूची से लगभग 10.56 लाख नाम हटा दिए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2.51 करोड़ रह गई है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की सुनियोजित वोट चोरी करार दिया है।

असम महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर ने आरोप लगाया कि ई-केवाईसी वेरिफिकेशन के बहाने उन क्षेत्रों के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है जहाँ भाजपा कमजोर है। दिसपुर और बोंगाईगांव जैसे क्षेत्रों में पीढ़ियों से रह रहे स्वदेशी मुस्लिमों के नाम हटाए जाने से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा के मोर्चा की तरह काम कर रहा है।

राजनीति के इतर, गुवाहाटी में पुलिस ने एक बड़े अनैतिक व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डीसीपी शंभवी मिश्रा के नेतृत्व में शहर के पांच स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई, जहाँ से देह व्यापार में धकेली गई 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया। इस मामले में एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में धर कंस्ट्रक्शन’ परिसर में हुए बम धमाके की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो मुख्य आरोपियों, इस्सेई सुंगोह और एम्भा लाडोंग को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस विस्फोट के पीछे के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।