Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर हाईकोर्ट का अहम फैसला: मकान मालिक तय करेगा अपनी जरूरत, किराएदार नहीं उठा सकता सवाल; खाली करना ... ग्वालियर: मुरार जिला अस्पताल की न्यूरो ओपीडी में दवाओं का संकट, पर्चा लेकर निजी मेडिकल स्टोर जाने को... भोपाल के बिलखिरिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: पड़ोसी युवक ने किया ब्लैकमेल, केस दर्ज होने के बा... मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व को फंड की कमी पर हाईकोर्ट सख्त: NTCA से 10 साल का डाटा मांगा, रिक्त पदों... बेरोजगारों के दस्तावेजों से फर्जी फर्में बनाकर म्यूल अकाउंट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ सागर पुलिस का बड़ा एक्शन: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹2.69 करोड़... उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 60 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल; ज... मध्य प्रदेश: बसों के अभाव में प्राचार्य का तुगलकी फरमान, सांदीपनि विद्यालय में 'अल्टरनेट डे' व्यवस्थ... ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में ₹48 करोड़ की 24 हजार वर्गमीटर जमीन से हटाया अवैध ... महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर चालकों के लिए मराठी अनिवार्य: नहीं सीखने पर रद्द होगा परमिट और ब...

Naxal Encounter in Saranda: सुरक्षाबलों की बड़ी जीत, नक्सलियों के हौसले पस्त; पक्ष-विपक्ष ने एक सुर में जताई खुशी

रांची: सारंडा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है. केंद्रीय बलों की इस कार्रवाई में एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी सहित 15 नक्सलियों के मार गिराए जाने की खबर है. इधर नक्सलियों के ऊपर मिली सफलता की खबर का स्वागत विभिन्न राजनीतिक दलों ने किया है.

काबिले-तारीफ है सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई: बीजेपी

बीजेपी ने इसका स्वागत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का सफाया करने की घोषणा का हिस्सा मानते हुए खुशी जताई है. पार्टी नेता दीनदयाल वर्णवाल ने नक्सलियों के खिलाफ केंद्रीय बलों के इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलियों का सफाया होगा, इसी के तहत यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जिस तरह से सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वह वाकई में काबिले तारीफ है जिसमें बड़ी सफलता मिली है.

नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई सैल्यूट योग्य: झामुमो

इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसके लिए झारखंड पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्रीय बलों के साथ झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है और उसमें कई मार गिराए गये हैं वह बेहद ही स्वागत योग्य है. केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने झारखंड पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को सफलता मिली है, वह सैल्यूट करने योग्य है.

चल रहा सर्च अभियान

झारखंड के सारंडा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. किरीबुरू इलाके में चल रही मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. यह मुठभेड़ चाईबासा के सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंभडीह गांव के समीप चल रही है. जानकारी के मुताबिक, आज अहले सुबह से ही नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई थी.