Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बेटे का जन्म और पिता की मौत! एक ही दिन घर आई 'खुशी' और 'मातम'; रुला देगी इस परिवार की दास्तां Haridwar News: युवती से विवाद के बाद खौफनाक कदम! पुलिस के पहुंचने से पहले युवक ने खुद को मारी गोली, ... Delhi Crime: दिल्ली में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी सलाख... Delhi Crime: दिल्ली में भारी मात्रा में नकली टूथपेस्ट बरामद, नामी कंपनियों के नाम पर चल रहा था मौत क... Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा! शादी से लौट रहे 3 लोगों की मौत, रात भर शवों के ऊप... "आपने समोसे के मुद्दे उठाए, सरकार से सवाल नहीं किए!" राघव चड्ढा पर अपनों का ही वार; AAP के अंदर मचा ... Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर सेवा का आयोजन, सनातनी विनोद बिंदल ने श्रद्... "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश

नूंह में मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदला, दो पक्षों में जमकर बरसे ईंट-पत्थर, कई घायल

नूंह: नूंह जिले के महू चोपड़ा गांव में बुधवार देर शाम एक बार फिर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। बताया जा रहा है कि इस बार विवाद बच्चों की किसी बात को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव की इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि करीब 5 दिन पहले भी इसी गांव में क्रिकेट बॉल के खेत में चले जाने को लेकर इन्हीं दो पक्षों में विवाद हुआ था, बाद में विवाद पथराव में तब्दील हो गया था। उस मामले में दोनों पक्षों के कुल 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद गांव में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया और बुधवार को एक बार फिर हालात बिगड़ गए।

जानकारी के अनसार महू गांव के इब्राहिम ने बताया कि 10-12 साल का बच्चा सामान लेने के लिए बाजार गया था। तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों में एक बार फिर से पथराव हो गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में एक पक्ष कांग्रेस पार्टी का है तो दूसरा पक्ष भाजपा पार्टी से संबंध रखता है। अभी भी गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।

फखरुद्दीन ने बताया कि में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है। फखरुद्दीन ने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी में 15 साल हो गए हैं इसी बात का इन लोगों को दुख है। पिछली 8 जनवरी को भी जब इन लोगों ने झगड़ा किया उसे दिन नूंह में एक मंत्री की मीटिंग में जा रहा था तो इन्होंने मेरी गाड़ी के ऊपर हमला कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई जिसके बाद पुलिस गांव में पहुंच गई। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई रही है। वही पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रही है।