Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

हरियाणा में ‘मार्च’ बना ‘मई’! अभी से छूट रहे पसीने, पारा 38 डिग्री पार; जानें कब मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत

कमजोर पश्विम विक्षोभ के चलते सोमवार को बादल छाए। इसका तापमान पर अधिक असर नहीं है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान महेंद्रगढ़ में 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हिसार में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। हिसार का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह अब भी सामान्य से 6.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च के बाद बारिश के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आमतौर फरवरी और मार्च माह में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम पश्चिमी विक्षोभ प्रणाली सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होती है। इस बार यह बर्फबारी व बारिश नहीं हुई। दूसरा गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और अरब सागर पर बने प्रति चक्रवातीय परिसंचरण बना होने के कारण मौसम गर्म और शुष्क बन गई हैं। तीसरा इस समय पूर्वी हवाएं चलने के बजाय पश्चिमी हवाएं चलने के कारण अरब सागर की ओर से आ रही हवाएं गर्म हैं। जो मौसम को अधिक गर्म बना रही हैं। यह हवाएं वातावरण से नमी को खत्म कर रही हैं। इन तीन कारणों के चलते तेज गर्मी पड़ रही है।

मार्च महीने में पहला कमजोर पश्चिम विक्षोभ सोमवार को सक्रिय हुआ। अब 11, 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। सभी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहेंगे जिनका असर केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित रहेगा। सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। 19 मार्च के बाद मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके बाद 20 मार्च से तापमान में गिरावट आएगी। 19 मार्च के बाद प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इस बार अप्रैल व मई महीने में भी बारिश होने की संभावना बन रही है।