Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से... Bhilai News: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ और डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों क... GPM News: पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला Raipur News: भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियो... Chhattisgarh Guest Teachers Protest: संविलियन की मांग को लेकर अड़े अतिथि शिक्षक, हिंदी भवन के सामने स... Manendragarh News: भरतपुर के बॉयज हॉस्टलों में अधीक्षकों की पोस्टिंग पर विवाद, जिला पंचायत सदस्य ने ... Bilaspur News: 7 साल से लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, 33 जिलो... Kanker News: 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में DSP कविता धुर्वे ने जीता गोल्ड मेडल, लगातार ... Chhattisgarh Crime News: दंतेवाड़ा में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पुलिस खंगाल रही हत्या के एंगल ... Patti News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती पर हजारों रुपए ऐंठने और मुकरने का आरोप

कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी के खिलाफ FIR, गुंडागर्दी और छेड़छाड़ के आरोप

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कवर्धा में कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी को लेकर सियासत गरमा गई है. उनके खिलाफ मारपीट और महिला से छेड़छाड़ के संगीन आरोप लगे हैं. इन आरोपों को लेकर पांडातराई थाने और महिला थाने में तुकाराम चंद्रवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

हंगामा, मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत

तुकाराम चंद्रवंशी के खिलाफ पांडातराई थाना क्षेत्र में यह शिकायत दर्ज हुई है. आरोप है कि तुकाराम चंद्रवंशी ने यहां की गुड़ फैक्ट्री में जबरन घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की. गुड़ फैक्ट्री के संचालक राजेश चंद्रवंशी ने इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत दी. इस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि 12 और 13 जनवरी की दरमियानी रात कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी अपने कुछ साथियों के साथ फैक्ट्री परिसर में जबरन घुस आए. उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, फैक्ट्री में तोड़फोड़ की और बिजली की लाइन तक काट दी, जिससे कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। इस घटना से फैक्ट्री कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया.

महिला से छेड़छाड़ का आरोप

फैक्ट्री में कार्य करने वाली एक महिला ने कवर्धा के महिला थाने में तुकाराम चंद्रवंशी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. इसके अलावा एक आदिवासी युवक ने एसटी एससी एक्ट के तहत तुकाराम के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इन दोनों केसों में भी जांच की जा रही है.

हमें तुकाराम चंद्रवंशी के खिलाफ शिकायत मिली है. प्राप्त शिकायतों के आधार पर कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी- धर्मेंद्र सिंह छवाई, एसपी, कवर्धा

तुकाराम चंद्रवंशी ने आरोपों को किया खारिज

अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर तुकाराम चंद्रवंशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने सभी आरोपों को खारिज किया है.

यह बीजेपी सरकार की साजिश है. सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मेरे खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत केस दर्ज कर रही है- तुकाराम चंद्रवंशी, कांग्रेस नेता, कवर्धा

तुकाराम चंद्रवंशी के खिलाफ आरोपों को लेकर कवर्धा में सियासी तापमान बढ़ गया है. कवर्धा एसपी का कहना है कि पुलिस इस केस की जांच कर रही है. हर एंगल से तफ्तीश जारी है. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद तुकाराम चंद्रवंशी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.