Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ... Palamu News: चर्चित विनीत तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार, पु... Dhamtari News: स्वीडन में चमके धमतरी के सत्यांशु दीप, स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप में भारत को दिलाया क... Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से... Bhilai News: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ और डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों क... GPM News: पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला Raipur News: भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियो...

दुर्ग में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

दुर्ग: जिले के भिलाई में चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई. सेक्टर-1 स्थित मुर्गा चौक के पास ये घटना हुई जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी दिखी. गनीमत यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग: प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कार चल रही थी, तभी अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा. कुछ ही पलों में धुआं आग में बदल गया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी.

चालक की सूझबूझ से बची जान: दरअसल, कुमार सोनी नामक व्यक्ति अपने स्टाफ के साथ दुर्ग से पावर हाउस मार्केट अपनी दुकान खोलने जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार सेक्टर-1 मुर्गा चौक के पास पहुंची, बोनट से धुआं निकलने लगा. स्थिति को भांपते हुए कुमार सोनी ने तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और सभी लोगों को बाहर निकाल लिया.

हम लोग दुकान खोलने जा रहे थे, तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा. तुरंत गाड़ी रोककर सब बाहर निकले. कुछ ही सेकंड में आग लग गई.- कुमार सोनी, कार चालक

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड: आग की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. आग के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

कोई जनहानि नहीं: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.