Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...

छत्तीसगढ़ में पैसे के लिए भाई का मर्डर, आधी रात को वार कर उतारा मौत के घाट

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में पारिवारिक विवाद और कलह में मर्डर की वारदात हुई है. बेमेतरा के देवरबीजा थाना क्षेत्र में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पारिवारिक विवाद में हत्या कर दी. शुरूआती जांच में खुलासा हुआ है कि मर्डर की यह घटना पैसे के लेन देन को लेकर हुई है.

पैसे के विवाद में मर्डर

देवरबीजा थाना क्षेत्र के इंदिरा आवास कॉलोनी में यह घटना हुई है. यहां पैसे के लेन देन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतक की पहचान जग्नू देशलहरे के रूप में हुई है. आरोपी का नाम जगमोहन देशलहरे है जिसे बेमेतरा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

रविवार रात की घटना

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर तनाव चल रहा था. बीती मध्यरात्रि में विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर जगमोहन ने जग्नू पर सब्बल से कई वार कर दिए. इस हमले में जग्नू की मौके पर ही मौत हो गई.

बेमेतरा पुलिस की तफ्तीश जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना ने आपसी रिश्तों की नाजुकता और छोटे-छोटे विवादों के खतरनाक नतीजों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

इस वारदात की जानकारी हमें सोमवार की सुबह को मिली. हमने आरोपी जगमोहन को हिरासत में ले लिया है और घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में मुख्य वजह पैसे का लेन-देन ही सामने आया है, आगे की पूछताछ में और तथ्य सामने आ सकते हैं- रेशम लाल भास्कर, चौकी प्रभारी, देवरबीजा थाना, बेमेतरा

देवरबीजा चौकी प्रभारी रेशम लाल भास्कर ने बताया कि अभी इस हत्याकांड की तफ्तीश की जा रही है. आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.