Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली-एनसीआर में 10 अगस्त तक थमने वाली नहीं बारिश! यूपी, बिहार और एमपी में अति भारी वर्षा का अलर्ट ... केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी आवारा कुत्तों व मवेशियों की समस्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: यूपी सरकार को 2 हफ्ते में व्यापक एक्शन... गिरिडीह में आसमानी बिजली का कहर! 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत! मंत्रियों की ढिलाई पर भड़के एकनाथ शिंदे, संगठन विस्त... भोपाल जंगल सोना-कैश कांड: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, नए वाह... सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में बड़ा एक्शन! डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिए 5 साल के ऑडिट के आदेश, ... अब लू (Heatwave) और बिजली गिरना भी प्राकृतिक आपदा घोषित! NDRF व SDRF से मिलेगा मुआवजा, केंद्र का लोक... जंतर-मंतर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम: अमृतसर में ISI समर्थित 2 टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 ना...

कृष्ण पाल गुर्जर का बयान, बोले- प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार

बहादुरगढ़ : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बहादुरगढ़ दौरे के दौरान प्रदेश के नगर निकाय चुनाव, पर्यावरण, अंतरराष्ट्रीय हालात और छात्र राजनीति को लेकर अहम बयान दिए। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम चुनाव भाजपा पार्टी सिंबल पर लड़ेगी, जबकि नगर परिषद चुनाव पार्टी सिंबल पर कराए जाएं या नहीं, इसका फैसला जिला इकाई पर छोड़ा गया है।

पर्यावरण को लेकर उन्होंने अरावली पहाड़ियों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि अरावली को बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है और अगर अरावली नहीं बची तो एनसीआर क्षेत्र में रहने वालों का जीना दूभर हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय हालात पर टिप्पणी करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईरान और बांग्लादेश में बढ़ रही अराजकता दुनिया के लिए ठीक संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकाला जा सकता है।