Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agra Traffic News: बाइक की कीमत 38 हजार, लेकिन चालान 1.5 लाख! ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन स... Ayodhya Ram Mandir News: दान चोरी मामले में एसआईटी का एक्शन, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के नेटवर्क पर ... AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह...

बालाघाट में 17 और 18 जनवरी को बैगा महोत्सव, रस्साकशी और कंचे जैसे खेल भी शामिल

बालाघाट: बैगा जनजाति की कला, संस्कृति के संरक्षण के लिए बालाघाट में बैगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव में पारंपरिक खेलों के साथ-साथ आधुनिक खेलों को भी शामिल किया गया है. बैगा महोत्सव के माध्यम से इस विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को एक सशक्त मंच देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें वे अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर सकेंगे.

प्रगति मैदान में आयोजित होगा बैगा महोत्सव

मलाजखंड के प्रगति मैदान में 17 और 18 जनवरी को बैगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारी में प्रशासन लगातार जुटा हुआ है. इसी क्रम में एसडीएम श्रीश प्यासी अपने औचक निरीक्षण के दौरान बैगा बाहुल्य ग्राम कुकड़ा पहुंचे. जहां पर उन्होंने बैगा महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की. इसके साथ ही आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं को लेकर जानकारियां भी साझा की.

परसवाड़ा में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता

एसडीएम श्रीश प्यासी द्वारा बताया गया कि “बैगा महोत्सव के अंतर्गत जोन स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 और 10 जनवरी को आयोजित की गई. वहीं, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 11 जनवरी को परसवाड़ा खेल मैदान में हो रही है. ग्राम कुकड़ा में खेल शिक्षक विनय मंडले द्वारा एसडीएम की उपस्थिति में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का अभ्यास कराया गया. एसडीएम ने इस आयोजन को लेकर स्थानीय अमले को भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खेल में लिया हिस्सा

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बैगा जनजाति को पारंपरिक खेलों के साथ-साथ आधुनिक खेलों से जोड़ना है और उनकी संस्कृति और सभ्यता को सहेजे रखना है. निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीश प्यासी ने बताया कि “बैगा महोत्सव का आयोजन 17-18 जनवरी को मलाजखंड के प्रगति मैदान में किया जाएगा. इसी उद्देश्य से वे ग्राम कुकड़ा पहुंचे हैं, ताकि बैगा समाज के लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया जा सके. ग्राम कुकड़ा से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया है.”

रस्साकशी और कंचे जैसे खेल भी शामिल

एसडीएम ने कहा, “जोन स्तरीय और विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में रस्साकशी और कंचे जैसे पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बैगा महोत्सव, बैगा बच्चों और युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होंगे.”