Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ... Delhi Murder Case: शक के चलते पत्नी ने पति का घोंटा गला, जगतपुरी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया ब... Gurugram Crime News: शादीशुदा प्रेमी का खौफनाक सच जानने की सजा, प्रेमिका को जिंदा जलाकर उतारा मौत के...

पचमढ़ी में जुटे देश-विदेश के रॉक क्लाइम्बर्स, जटाशंकर पहाड़ी की करेंगे चढ़ाई

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड पचमढ़ी को एक प्रमुख एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित कर रहा है. यहां शुक्रवार 9 जनवरी को जटाशंकर रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज 2.0 का शुभारंभ किया गया. यह आयोजन सेंट्रल इंडिया में अपनी तरह का पहला नेचुरल रॉक क्लाइम्बिंग इवेंट है, जिसमें प्राकृतिक चट्टानों पर प्रोफेशनल स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है.

रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज 2.0 हुआ शुरू

यह आयोजन अपने दूसरे संस्करण में आयोजित किया जा रहा है, जिसे मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की सूचीबद्ध संस्थाएं द जिप्सी एडवेंचर्स और मस्टैच एस्केप्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता भारतीय पर्वतारोहण महासंघ तथा मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग एसोसिएशन के सहयोग से संपन्न की जा रही है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल गगजबिये सीईओ पचमढ़ी कैंटोनमेंट बोर्ड रहे.

45 प्रतिभागियों ने लिया भाग

देशभर से 45 से अधिक प्रतिभागी इस चुनौती में भाग ले रहे हैं. इनमें पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई के साथ-साथ मध्य प्रदेश के रायसेन, भोपाल और पचमढ़ी के क्लाइम्बर्स शामिल हैं. आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिल रही है, जहां रूस से आए अंतरराष्ट्रीय क्लाइम्बर्स भी प्रतियोगिता का हिस्सा बने हैं. प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए 1 लाख के नकद पुरस्कार मनी के साथ आकर्षक उपहार रखे गए हैं.

जटाशंकर पहाड़ी पर चढ़े प्रतिभागी

कार्यक्रम के शुभारम्भ के बाद प्रतिभागियों ने जटाशंकर पहाड़ी पर चढ़ना शुरू किया. यह साहसिक आयोजन न केवल प्रतिभागियों के शारीरिक और मानसिक साहस की परीक्षा लेगा, बल्कि उन्हें सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी के पहाड़ों पर चढ़ाई करने का भी अवसर देगा. प्रतिभागी सतपुड़ा की मनमोहक रेंज का रोमांचक अनुभव कर सकेंगे. इस अवसर पर अपर प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग शिव शेखर शुक्ला ने कहा, “पचमढ़ी क्लाइम्बिंग चैलेंज 2.0 न केवल मध्य प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दे रहा है. बल्कि पचमढ़ी और प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म मैप पर सशक्त पहचान भी दिला रहा है.”