Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राज्यसभा चुनाव में तेज हुआ जोड़ घटाव का खेल Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा...

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने साहित्यकार को कार्यक्रम से बाहर निकाला

बिलासपुर: गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय GGU में आयोजित एक राष्ट्रीय साहित्य परिसंवाद के दौरान कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के व्यवहार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई. जिसके बाद साहित्यकारों ने विरोध जताया है. इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल हिंदी विभाग द्वारा साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सहयोग से GGU मे कार्यक्रम “समकालीन हिंदी कहानी: बदलते जीवन संदर्भ” विषय पर आयोजित किया गया था. इसमें महाराष्ट्र, ओडिशा, भोपाल सहित देश के कई राज्यों से साहित्यकार और शिक्षाविद शामिल हुए थे. कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल मुख्य विषय से हटकर अपने जीवन के अनुभव और व्यक्तिगत उपलब्धियों के बारे में बोलने लगे.

इसी बीच महाराष्ट्र से आए साहित्यकार मनोज रूपण ने शालीनता से चर्चा को पुनः विषय पर लाने का अनुरोध किया. इस पर कुलपति नाराज हो गए और मंच से ही अतिथि से उनका नाम पूछते हुए उन्हें कार्यक्रम छोड़ने के लिए कह दिया. उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि “वाइस चांसलर से बात करने का तरीका सीखिए” और आयोजकों से भविष्य में ऐसे अतिथियों को आमंत्रित न करने की बात कही.

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब एक अन्य अतिथि ने बीच-बचाव करते हुए संयम रखने का आग्रह किया. इस पर कुलपति ने उन्हें भी कार्यक्रम से बाहर जाने को कह दिया. इस घटनाक्रम से कई अतिथि, प्रोफेसर और साहित्यकार असहज हो गए और कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए. कुछ लोगों ने इस व्यवहार के विरोध में परिसंवाद का बहिष्कार भी किया.