Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

इस बंदे के आगे तो मार्केटिंग एक्सपर्ट भी फेल हैं! देखिए भीख मांगने का सबसे मज़ेदार वीडियो

आजकल हर आदमी क्रिएटिव होता जा रहा है. चाहे वो कोई भी काम करे, उसमें अपनी क्रिएटिविटी का नमूना जरूर दिखाता है. कई बार तो ये क्रिएटिविटी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने न सिर्फ लोगों को हैरान किया बल्कि हंसा-हंसाकर लोटपोट भी कर दिया. दरअसल, इस वीडियो में एक बंदा भीख मांगने का ऐसा मजेदार तरीका अपनाता नजर आता है कि उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे.

आमतौर पर सड़कों पर भीख मांगने वाले लोग अपनी मजबूरी दिखाते नजर आते हैं. इस बंदे ने भी वही किया, लेकिन जब आप उसकी सच्चाई जानेंगे, तो यकीनन अपना माथा पीट लेंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मार्केट जैसा इलाका है, जहां कुछ लोग अपने-अपने रास्ते आ-जा रहे हैं तो कुछ लोग दुकानों पर खा रहे होते हैं यानी लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त हैं. वहीं एक ऐसा शख्स आता है, जो हाइट में तो छोटा है, लेकिन बिल्कुल सही सलामत होता है. वो आते ही पहले जमीन पर बैठ जाता है और फिर अपना शर्ट खोलकर रख देता है. इसके बाद अजीबोगरीब तरीके से अपने हाथ-पैर फैलाकर लेट जाता है और भीख मांगने लगता है. मजेदार बात तो ये है कि जो लोग उसकी ये नौटंकी नहीं देखे हैं, वो उसे कुछ पैसे देकर चले भी जाते हैं.

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Wellutwt नाम की आईडी से शेयर किया गया है. करीब एक मिनट के इस वीडियो को अब तक 8 लाख 34 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 8 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

किसी ने मजाकिया अंदाज में भिखारी को कहा कि ‘आर्टिस्ट आदमी है’, तो किसी ने कहा कि ‘अब तक मैंने जितने भी लोगों को देखा है, उनमें भारतीय सबसे ज़्यादा क्रिएटिव हैं’. वहीं, एक यूजर ने लिखा है, ‘ये भीख नहीं, फुल एंटरटेनमेंट है’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘टैलेंट हो तो हर काम अलग तरीके से किया जा सकता है’.

यहां देखें वीडियो