Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

कैश का पहाड़ और गहनों की खदान! इंद्रजीत यादव नेटवर्क पर ED का बड़ा प्रहार, करोड़ों की संपत्ति जब्त

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में दिल्ली में छापेमारी करके करोड़ो की नकदी और जेवरात जब्त किए. यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उसके सहयोगियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और उनसे जुड़े अन्य लोगों व संस्थाओं के खिलाफ की गई है. यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत दर्ज है.

ईडी की जांच के मुताबिक, इंद्रजीत सिंह यादव पर अवैध वसूली, प्राइवेट फाइनेंसर्स से जबरन लोन सेटलमेंट, हथियारों के दम पर धमकी देने और इन गैरकानूनी गतिविधियों से कमीशन कमाने के आरोप हैं. इन्हीं गतिविधियों से जुड़े पैसों को सफेद करने का शक है.

हरियाणा और यूपी में 15 से ज्यादा FIR

ईडी ने यह जांच हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 15 से ज्यादा एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर शुरू की है. इन मामलों में आर्म्स एक्ट 1959, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 और आईपीसी 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हैं.

अमन कुमार से जुड़े एक ठिकाने पर कार्रवाई

30 दिसंबर को की गई छापेमारी के दौरान ईडी ने इंद्रजीत सिंह यादव के करीबी सहयोगी अमन कुमार से जुड़े एक ठिकाने पर कार्रवाई की. यह ठिकाना दिल्ली के सर्वप्रिय विहार इलाके में स्थित है. यहां से ईडी को बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती सामान बरामद हुआ है.

छापेमारी में क्या क्या बरामद हुआ

  • करीब 5.12 करोड़ रुपये कैश मिला. गिनती के लिए बैंक अधिकारियों और कैश काउंटिंग मशीनों को मौके पर बुलाया गया.
  • एक सूटकेस में भरे सोने और हीरे के जेवरात, जिनकी कीमत लगभग 8.80 करोड़ रुपये आंकी गई है.
  • एक बैग में कई चेक बुक और ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े बताए जा रहे हैं.

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी तलाश जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है. जांच पूरी होने के बाद बरामद पैसों और संपत्तियों को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसके साथ ही ईडी ने एक और बड़ी कार्रवाई की. एजेंसी ने 24 दिसंबर को अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और चंडीगढ़ में 9 आवासीय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था. यह तलाशी अभियान फर्जी संस्था क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर निवेश के बहाने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में चलाया गया. इस दौरान कई अपराध-संकेती दस्तावेज, डिजिटल सबूत और 4 लाख रुपये कैश जब्त किया गया था.