Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

अपाहिज दम्पति को भी नहीं बख्शा, एक झटके में बैंक खाता किया खाली

गुरदासपुर : साइबर अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन अब ठगों की बेरहमी इस हद तक बढ़ गई है कि वे अपाहिज दंपति को भी नहीं बख्श रहे। ऐसा ही एक संवेदनशील मामला गुरदासपुर जिले के गांव झावर से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने एक जन्म से अपाहिज दंपति के बैंक खाते से उनकी पूरी जीवनभर की जमा पूंजी निकाल ली। यह राशि दंपति अपनी छठी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचा रहा था।

पीड़ित इंदरजीत, जो 100 प्रतिशत अपाहिज हैं, फोटोस्टेट का छोटा-मोटा काम कर बड़ी मेहनत से एक-एक रुपया जोड़ रहे थे। उनकी पत्नी संयोगता देवी भी 100 प्रतिशत अपाहिज हैं और घर का कामकाज संभालती हैं। आर्थिक तंगी के चलते दंपति बारिश में टपकते अपने घर की मरम्मत तक नहीं करवा पा रहा था। इंदरजीत के अनुसार साइबर ठगों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर एक ही दिन में चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए उनके खाते से 24,773 रुपये, 24,773 रुपये, 24,998 रुपये और 24,995 रुपये निकाल लिए। इस तरह पंजाब नेशनल बैंक की जीवनवाल बबरी शाखा में जमा उनकी पूरी बचत साफ हो गई।

पीड़ित दंपति अब अपनी जमा राशि वापस पाने के लिए बैंक और साइबर क्राइम कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है। उनका कहना है कि अब उनके पास कोई भी जमा पूंजी नहीं बची है और वे अपनी बेटी के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। इस मामले को लेकर बैंक मैनेजर विकास ने बताया कि खाते से सारा पैसा यूपीआई के माध्यम से निकाला गया है और आगे की कार्रवाई साइबर क्राइम विभाग द्वारा की जा रही है। फिलहाल पीड़ित दंपति न्याय की गुहार लगा रहा है।