Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199... कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आ... रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बि... एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंट... 'विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047' के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां... रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

“इंदौर को वोट के बदले जहर मिला!” 8 मौतों पर जीतू पटवारी का बीजेपी सरकार पर सीधा प्रहार

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने के कारण 8 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 66 से ज्यादा बीमार लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. सीएम मोहन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है. प्रशासन ने बताया कि 3 लोगों की मौत दूषित पानी के कारण हुई और 5 लोगों की मौत कार्डियक अटैक से हुई है.

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से चार लोगों की मृत्यु होना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है.मोहन यादव आपकी सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुके हैं. आपकी सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार हमारे इंदौर के निर्दोष लोगों की जान ले रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इंदौर के मेरे सभी प्रिय परिजनों, आपने भाजपा का सांसद जितवाया, 9 में से 9 विधायक भाजपा के जितवाए, नगर निगम में भाजपा का महापौर जितवाया, इंदौर ने भाजपा को दो दो मंत्री दिए और मुख्यमंत्री स्वयं इंदौर के प्रभारी मंत्री हैं. इतना सब देने के बाद भी भाजपा ने आपको पानी में जहर दिया. लाखों वोट देने के बाद भी भाजपा आपकी जान लेकर आपको अभिवादन करना चाहती है.

स्थानीय लोगों का दावा 5 की मौत

भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने के कारण बीमार हुए मरीजों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है. अब तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है.लेकिन, देर रात इंदौर महापौर ने अधिकृत रूप से तीन लोगों की मौत का खुलासा किया है. लेकिन अभी तक इस पूरे मामले में नन्द लाल पाल , तारा बाई , उमा कोरी ,गोमती रावत, सीमा प्रजापति, मंजूलता दिगंबर वाढे, उर्मिला यादव, और संतोष बिचौलिया की मौत हो चुकी है. अभी 66 से ज्यादा लोग इंदौर के अलग अलग हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं.

3 अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देर रात जोनल अधिकारी शालिग्राम शितोले और प्रभारी असिस्टेंट इंजीनियर (पीएचई) योगेश जोशी को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई गई है. सीएम ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है.

हजारों लोग प्रभावित

इलाके में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और कमजोरी के मामले तेजी से बढ़े हैं. करीब दो हजार लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं. कई मरीज इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. स्वास्थ्य विभाग की 25 से 30 टीमें घर-घर सर्वे कर रही हैं. अब तक 1100 से अधिक घरों की जांच की जा चुकी है और लोगों को उबालकर पानी पीने की सलाह दी गई है. पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट 48 घंटे में आने की बात कही गई है.