Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विशाल डेटा स्टोर करने में थ्री डी तकनीक Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ वैश्विक चिप निर्माण में भारत की बढ़ती धमकः  मोदी ईरान युद्ध को जल्द समाप्त करना चाहते हैः ट्रंप प्रतिनियुक्ति पर आये सेना के अफसर पर कार्रवाई मसूद अजहर के भाई ताहिर की रहस्यमय मौत दूसरे राज्यों के वोटरों को जोड़ने की कवायद पकड़ी गयी

नीमच में ‘मौत’ का नया नुस्खा! रजनीगंधा के पैकेट में MD ड्रग मिलाकर बेच रहा था गिरोह, दो सौदागर गिरफ्तार

नीमच। नीमच जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।

रजनीगंधा पाउच में मिलाकर एमडी ड्रग बेचने के मामले में नीमच सिटी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 36 ग्राम एमडी ड्रग, एक मोटर साइकिल, रजनीगंधा के पाउच सहित अन्य सामग्री जब्त की है। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपित पहले से ही नीमच केंट पुलिस की गिरफ्त में है।

कॉलेज के पास बेच रहे थे ड्रग

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनासा रोड स्थित पीजी कॉलेज, मनासा नाका और आसपास के क्षेत्रों में एक युवक रजनीगंधा पाउच में एमडी ड्रग मिलाकर युवाओं को बेच रहा है।