Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश: बसों के अभाव में प्राचार्य का तुगलकी फरमान, सांदीपनि विद्यालय में 'अल्टरनेट डे' व्यवस्थ... ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में ₹48 करोड़ की 24 हजार वर्गमीटर जमीन से हटाया अवैध ... महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर चालकों के लिए मराठी अनिवार्य: नहीं सीखने पर रद्द होगा परमिट और ब... माझी लाड़की बहिन योजना: e-KYC और जांच के बाद 92 लाख नाम कटे, 2.48 करोड़ से घटकर 1.65 करोड़ हुई लाभार... दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-झारखंड में आंधी-तूफान की चेतावनी; जानें अपने राज्य के मौसम का ह... झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर ऐतिहासिक फैसला: JPSC-JSSC की 22 परीक्षाएं रद्द, 23 की CID जांच मुंबई के घाटकोपर में सनसनीखेज हत्याकांड: सास ने मेड को दी ₹3 लाख की सुपारी, बहू की आंखों में मिर्च ड... BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग: नालसार विवाद पर वकीलों का विरोध प्रदर्शन, CJI की फट... हिमाचल में 25 साल बाद फिर शुरू होगी सरकारी लॉटरी: वित्तीय संकट से निपटने के लिए सुक्खू सरकार ने जारी... अशोकधाम मंदिर हादसा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि, प्रशासनिक विफलता व जांच पर ग...

इंदौर के भागीरथपुरा में ‘नहर’ जैसा पानी पीकर 100 से ज्यादा बीमार, गली-गली में बिछी हैं उल्टियों की कतारें!

इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हाहाकार मच गया, जब एक-एक कर 100 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बीमार पड़ गए। इन लोगों में दो साल के बच्चे से लेकर 80 साल की बुजुर्ग महिला तक शामिल हैं।

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने के बाद जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने की कोशिश की।

लोग अस्पतालों की तरफ भागे

मेडिकल टीमें पूरे दिन क्षेत्र में मुस्तैद रहीं। 50 से ज्यादा लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बावजूद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो लोग अस्पतालों की तरफ भागे। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

पानी में आ रही थी केमिकल और पेट्रोल की बदबू

लोगों का कहना है कि तीन-चार दिन पहले भागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा लाइन से जो पानी वितरित हुआ था उसमें केमिकल और पेट्रोल की बदबू आ रही थी। उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संभवत: इसी दूषित पानी को पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी है।