Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ... कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

Ratlam Railway Alert: दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर OHE लाइन का पोल झुका, जोरदार ब्लास्ट के बाद थमी ट्रेनों की रफ्तार।

रतलाम : रतलाम रेल मंडल के गोधरा-रतलाम सेक्शन के बीच ओएचई लाइन का पोल अचानक क्षतिग्रस्त हो गया. ये पोल अचानक रेलवे ट्रैक पर झुक गया. इस दौरान पल में विस्फोट के साथ धुआं उठने लगा. गनीमत रही कि इस दौरान रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी. हालांकि दूसरे ट्रैक पर जा रही ट्रेन भी पोल की चपेट में आने से बाल-बाल बची.

कुछ समय के लिए बाधित रहा रूट

हादसे की वजह से अप लाइन का रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया. जानकारी मिलने पर टीआरडी डिपार्टमेंट की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया है. गोधरा-रतलाम सेक्शन के बीच ये घटना मंगलवार सुबह 6:50 बजे के बीच की है. डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन संख्या 04726 के मैनेजर और यात्रियों ने ओएचई लाइन के पोल को क्षतिग्रस्त होते देखा. इसके बाद ट्रेन मैनेजर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी.

आसपास के स्टेशनों पर रोकी ट्रेनें

ट्रेन में मौजूद है कि यात्री ने इसका वीडियो बनाया. इस दौरान यात्री आपस में बात कर रहे हैं “धुआं उठ रहा है. ये पोल तो अपनी ट्रेन से बिल्कुल सटा हुआ है. इस पोल में जबरदस्त करंट होगा.” ये देखकर ट्रेन के यात्री दहशत में भी आ गए. सभी यही सुमरते रहे कि ट्रेन कब इस पोल को पार कर जाए. वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि यदि कोई ट्रेन अप लाइन ट्रैक पर से गुजर रही होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.हादसे के कारण ट्रेन का यातायात कुछ समय तक प्रभावित रहा. इस दौरान कुछ यात्री गाड़ियों और मालगाड़ियों को आसपास के स्टेशनों पर रोका गया. सूचना मिलने के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कर शुरू किया गया.

रेलवे की टीम जांच में जुटी

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया “सुबह अपलाइन पर ओएचई पोल पूरी तरह से झुक गया था. इस वजह से अपलाइन पर यातायात कुछ समय तक बाधित हुआ. ट्रैक पर सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है. रेलवे की टीम घटना के कारणों की भी जांच कर रही है.”