Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चर्चा के बीच New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice प... मंगल की प्राचीन परतों में छिपा खगोलीय रहस्य: एक नई खोज कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति करती हैः नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दाखिल अमेरिका के इशारों पर नाचना भारत को अब महंगा पड़ा सऊदी जहाज तेल लेकर भारत पहुंचा युद्ध के असर से प्रभावित भारत का ऊर्जा भंडार

Jalandhar में बाजीगर सेल के प्रधान के बेटे की ह+त्या, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर : जालंधर के दकोहा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गुरु रविदास कॉलोनी में एक युवक की उसके ही दो दोस्तों द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बाजीगर सैल के प्रधान चन्ना संधू के बेटे हरप्रीत उर्फ आशु के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, बीती रात हरप्रीत के दो दोस्त—तरन सिंह निवासी परागपुर और एक अन्य अज्ञात युवक—उसके साथ घर के एक कमरे में रुके हुए थे। सुबह जब परिवार ने कमरे में जाकर देखा तो हरप्रीत का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही रामा मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।