Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत को बीता 1 साल, इंसाफ के इंतजार में ग्रामीण और पीड़ित परिवार सोनीपत के गढ़ी बिलंदा में दर्दनाक हादसा, स्कूल का पिलर गिरने से छात्र की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क...

सुर्खियों में शादी! पूर्व मंत्री की चौथी पत्नी का दावा 20 दिसंबर से गायब हैं दीपक जोशी?

भोपाल: पूर्व मंत्री दीपक जोशी अपने चौथे विवाह के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस मामले में एक नया मोड़ आया है, उनकी चौथी पत्नी पल्लवी जोशी का कहना है कि शादी के बाद 20 दिसंबर से दीपक जोशी लापता हैं. उनकी कोई खबर नहीं है.

पूर्व मंत्री दीपक जोशी की चौथी पत्नी पल्लवी ने चिंता जताते हुए कहा कि 20 दिसंबर से ही दीपक उनके संपर्क में नहीं हैं. पल्लवी का कहना है कि दीपक की पूर्व पत्नी नम्रता जोशी द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. नम्रता ने दीपक के घर पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है और वहीं रह रही हैं.

चौथी पत्नी का आरोप, नम्रता ने जबरन कब्जा रखा है दीपक जोशी का घर

इस पूरे मामले की शिकायत खुद दीपक जोशी ने देवास एसपी से भी की थी. शिकायत में उन्होंने पूर्व पत्नी पर आरोप लगाया था कि नम्रता जबरन उनके घर में घुस गईं, नौकरों के साथ अभद्र व्यवहार किया और घर पर अवैध रूप से कब्जा कर बैठ गईं. पल्लवी का कहना है कि नम्रता, दीपक की शादी के पहले से ही उनसे अलग अपने मायके में रह रही थीं. लेकिन 4 दिसंबर को दीपक और उनका विवाह होने के बाद अचानक नम्रता ने अचानक दीपक के घर में जबरन प्रवेश कर कब्जा कर लिया.

पल्लवी का कहना है कि इसके बाद से ही नम्रता दीपक को लगातार परेशान कर रही थीं. उन्होंने बताया कि दीपक जोशी ने पहले ही नम्रता से न्यायालय में तलाक का आवेदन दिया था, लेकिन अब तक इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है. कानूनी रूप से नम्रता जोशी भी दीपक जोशी की पत्नी हैं. इन तमाम विवादों के बीच दीपक जोशी के अचानक लापता हो जाने से परिजन और करीबी लोग भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. ईटीवी भारत संवाददाता ने पूर्व मंत्री दीपक जोशी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

पूर्व मंत्री दीपक जोशी की चौथी पत्नी हैं पल्लवी जोशी

पल्लवी जोशी ने कहा, “मेरी बहुत दिनों से दीपक जोशी से बात नहीं हुई. 20 तारीख के बाद से मेरी बात नहीं हो पाई है. नम्रता जब से घर में आई हैं तब से दीपक जी गायब हैं, मुझे लगता है कि उनका ही दबाव है. नम्रता जोशी 2 जनवरी 2025 से अपने मायके में ही रह रही थीं. दीपक जी ने उनसे परेशान होकर तलाक का केस भी लगाया है. 4 दिसंबर को मेरी शादी होने के बाद से ही नम्रता जोशी जबरदस्ती घर में घुसकर रह रही हैं. अभी मैंने कोई कंप्लेंट नहीं की है. मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. अगर दो-तीन दिन में दीपक नहीं मिलते हैं तो फिर मैं वरिष्ठ अधिकारियों से बात करूंगी. मुझे अभी एक सूचना मिली है कि दीपक जोशी उदयपुर या खाटू श्याम जी के यहां गए हैं लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है.”