Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Morena Sand Mafia News: चंबल में रेत माफिया पर प्रशासन का सबसे बड़ा प्रहार; आधी रात हाईवे पर उतरे कले... Bhopal Fire News: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग; 9 घंटे की मशक्कत के बाद पाया... Organ Donation Bhopal: ब्रेन डेड महिला ने दी दो लोगों को नई जिंदगी; परिजनों के फैसले से मानवता की मि... Twisha Sharma Death Case: भोपाल मॉडल केस में CBI की सख्ती; आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ की तैयारी Bhojshala Dhar News: मां वाग्देवी की प्रतिमा भारत लाने की मांग तेज; सनातन महासंघ के पदाधिकारियों ने ... Dewas Road Accident: शिप्रा अमलतास हाईवे पर भीषण हादसा; कार की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत, ग्रामी... Dindori Road Accident: शहपुरा में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, एक युवक की मौत Bhopal Stunt Video: पुणे से पटना जा रही कार के साथ भोपाल की सड़कों पर स्टंटबाजी; चालक गिरफ्तार, गाड़... Chitrakoot Power Crisis: जज के बंगले की बिजली कटी तो पूरे शहर में हुआ अंधेरा; चित्रकूट विवाद ने पकड़ा... Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में; 14 तीखे सवालों से खुलेगा मौत का राज...

पंजाब पंचायत चुनाव में आप को जोरदार सफलता

भारतीय जनता पार्टी का स्थानीय निकाय चुनाव में चौथा स्थान

राष्ट्रीय खबर

चंडीगढ़ः पंजाब के पंचायत चुनाव परिणामों ने राज्य की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) के दबदबे को एक बार फिर साबित कर दिया है। जिला परिषद और ब्लॉक पंचायत (पंचायत समिति) के चुनावों में सत्ताधारी आप भारी जीत की ओर बढ़ रही है। इन नतीजों ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है, जबकि शिरोमणि अकाली दल (SAD) तीसरे और भाजपा चौथे स्थान पर सिमट गई है।

गत 14 दिसंबर को पंजाब के 22 जिला परिषदों के 347 जोन और 153 पंचायत समितियों के 2838 जोन के लिए मतदान हुआ था। बुधवार से शुरू हुई मतगणना के रुझान और नतीजे आप के पक्ष में एकतरफा नजर आ रहे हैं। जिला परिषद के अब तक घोषित 317 नतीजों में से आप ने 201 सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, कांग्रेस को 60, अकाली दल को 39 और भाजपा को मात्र 4 सीटें मिली हैं। गौरतलब है कि भाजपा को मिली सभी चार सीटें हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे पठानकोट इलाके की हैं। बीएसपी के खाते में 3 और निर्दलीयों को 10 सीटें मिली हैं।

पंचायत समितियों में भी आप 50 प्रतिशत से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। इस शानदार जीत पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, यह जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के कार्यों पर ग्रामीण पंजाब की जनता की मुहर है। जनता ने दिखा दिया है कि वे विकास की राजनीति के साथ हैं।” मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इसे लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि गांव के विकास के लिए अब और तेजी से काम होगा।

वहीं दूसरी ओर, करारी हार का सामना कर रहे विपक्षी दलों—कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल—ने मान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्ष का दावा है कि आप ने चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी और पुलिस बल का दुरुपयोग किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन भरने से रोका गया और मतगणना में धांधली की गई। हालांकि, चुनाव आयोग और सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।