Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेहरान का आर्थिक सहारा बनेंगे पुतिन West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा...

सुकमा में जवानों ओर माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

सुकमा: सुकमा में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई जारी है. थाना गोलापल्ली क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी है. सुकमा पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है.

सुकमा में नक्सलियों और डीआरजी के बीच मुठभेड़

माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG ने गोलापल्ली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया. जवानों के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई देते हुए मोर्चा संभाला. सुबह से ही घने जंगल और पहाड़ी इलाके में ऑपरेशन तेज हो गया है.सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं. इसके साथ ही इलाके में अतिरिक्त बल अलर्ट मोड पर है.

तीन नक्सली मारे गए

मुठभेड़ के दौरान ही सुकमा पुलिस से नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी मिली है. सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ जारी है. रुक रुककर फायरिंग हो रही है. फिलहाल एनकाउंटर में तीन नक्सली मारे गए हैं. जिनकी शिनाख्त भी हो चुकी है. मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य है, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है.

किस्टाराम एरिया कमेटी के तीन नक्सली ढेर

1/ माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत ऐसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी

2/ सोढ़ी बंडी एसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी

3/ नुप्पो बजनी एसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी महिला नक्सली