Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... सीमा पार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...

बिहार में हिजाब विवाद! CM नीतीश के सामने महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का प्रयास, भड़की RJD-कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा, जानें किसने की यह हरकत?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है. नियुक्ति पत्र बांटते समय उन्होंने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की. इस दौरान वहां मौजूद सभी नेता एक समय के लिए हैरान हो गए. हालांकि, इस दौरान पीछे में खड़े डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश को रोकने की कोशिश की. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

दरअसल, मौका था नए आयुष डॉक्टर को नियुक्ति पत्र वितरण का. इसी दौरान जब एक मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन अपना नियुक्ति पत्र लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचीं तो सीएम नीतीश ने नियुक्ति पत्र देने से पहले मुस्लिम महिला के चेहरे पर हिजाब हटाने की कोशिश की. सीएम नीतीश के हिजाब हटाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह क्या हो गया है नीतीश जी को?

आरजेडी ने नीतीश की इस हरकत को लेकर निशाना साधा है. राजद ने ट्वीट कर कहा, यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?

कांग्रेस ने मांगा CM नीतीश का इस्तीफा

बिहार कांग्रेस ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. इसने ट्वीट कर कहा, ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. एक महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय उनका हिजाब खींच लेना- यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. जब राज्य का मुखिया सरेआम ऐसी हरकत करे, तो महिलाओं की सुरक्षा का क्या भरोसा? इस घटिया कृत्य के लिए नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए.

Bihar Congress

दरअसल, ये घटना 1283 आयुष डॉक्टरों (आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक और यूनानी) को नियुक्ति पत्र सौंपने के कार्यक्रम के दौरान हुई. मंच पर सीएम नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री मौजूद थे.