Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

एनआईए ने एक और कश्मीरी डॉक्टर को किया गिरफ्तार

लाल किला विस्फोट मामले में अपराधियों की तलाश जारी

राष्ट्रीय खबर

श्रीनगरः अधिकारियों ने आज बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले महीने लाल किला के पास हुए कार विस्फोट के संबंध में आठवीं गिरफ्तारी की है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली की एक टीम ने जम्मू और कश्मीर के बारामूला निवासी मुख्य आरोपी डॉ. बिलाल नसीर मल्ला को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया है।

एक बयान में कहा गया है कि एनआईए की जाँच में 10 नवंबर को लाल किला क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले के पीछे की साजिश में बिलाल की संलिप्तता पाई गई है, जिसमें 11 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। इसमें कहा गया है, एनआईए की जाँच के अनुसार, बिलाल ने लॉजिस्टिकल सपोर्ट प्रदान करके मृत आरोपी उमर उन नबी को जानबूझकर पनाह दी थी। उस पर आतंकवादी हमले से संबंधित सबूत नष्ट करने का भी आरोप है।

एनआईए इस घातक विस्फोट के पीछे की साजिश की जाँच जारी रखे हुए है। आतंकवाद विरोधी एजेंसी साजिश के सभी पहलुओं को उजागर करने के लिए विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। इस बीच, एनआईए ने आज दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट की अपनी जाँच के हिस्से के रूप में कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि एनआईए के अधिकारी, पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से, व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल के संबंध में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों, डॉ. अदील राथर और जासिर बिलाल वानी को अपने साथ लाए थे। तलाशी अभियान दोनों आरोपियों के कहने पर किया गया था, जिन्होंने जांचकर्ताओं को अनंतनाग के मट्टन वन क्षेत्र और कुलगाम के काजीगुंड क्षेत्र में वानपोरा में छिपे स्थानों (ठिकानों) के बारे में बताया था।

इसके अलावा, दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को लाल किला विस्फोट मामले के एक आरोपी आमिर राशिद अली की एनआईए हिरासत को सात दिनों के लिए बढ़ा दिया। 2 दिसंबर को, आमिर को सात दिनों की एनआईए हिरासत में भेजा गया था।

लाल किला विस्फोट में सुविधा प्रदान करने के आरोपी, जम्मू और कश्मीर के निवासी आमिर को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को, उसे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना के सामने पेश किया गया।