Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने... MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण लू का कहर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, ज... उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था Gwalior News: ग्वालियर में मुश्किल में दिल के मरीज, सरकारी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में लटका ता... Dewas News: देवास में कुश्ती महोत्सव बना अखाड़ा, पहलवानों के बीच चले लात-घूसे, जमकर फेंकी गईं कुर्सि... Kuno National Park: कूनो से निकले चीते की गजब भूख! 600 KM के सफर में एक दर्जन से ज्यादा जानवरों का क... Jyotiraditya Scindia: सिंधिया ने जेब से निकाली 'जादुई प्याज', 51 डिग्री की भीषण गर्मी से बचने का बता... Sainik School Morena: फौलादी जिगर वाले जवान तैयार करेगा मुरैना का नया सैनिक स्कूल, जानें क्या होंगी ... MP Assembly Special Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर संकल्प पेश करेंग... Raghav Chadha News: ‘मेरे सामने 3 विकल्प थे…’, बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो जार...

पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट, उत्तराखंड में अगले 2 दिन होगी जोरदार बारिश

पहाड़ी राज्यों पर भीषण ठंड पड़ रही है. हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड जारी है. अब मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के कुछ इलाकों में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की आशंका है. तीनों ही राज्यों में शीतलहर चलने की भी संभावना है.

हिमाचल प्रदेश के स्पीति, केलांग, मनाली में 8 दिसंबर को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में माइनस में तापमान है. इनमें टपरी का न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस, केलांग का न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बिलासपुर, मंडी, शिमला में शीतलहर चलने और बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं कुल्लू, किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी येलो अलर्ट जारी किया है.

माइनस में पहुंचा कई इलाकों का तापमान

उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंचा हुआ है. इनमें उत्तरकाशी, विष्णुप्रयाग, धरासू, जोशीमठ, गंगोत्री का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस, हर्षिल का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस, बद्रीनाथ का तापमान -15 डिग्री सेल्सियस, हेमकुंड साहिब का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस, केदारनाथ का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस, मुन्सयारी का तापमान -5 डिग्री सेल्सियस है. इसके अलावा चमोली, धोलिया, बरकोट में 7 और 8 दिसंबर को बारिश का अलर्ट है. मैसूर, लैंसडोन, केदारनाथ, औली जैसे इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान पंतनगर में शीतलहर चलने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

इसी तरह जम्मू-कश्मीर का मौसम रहने की भी संभावना है. जम्मू-कश्मीर में 2 दिन बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कई जगहों पर माइनस में तापमान पहुंच गया है. गुलमर्ग का -3 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में -1 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का -4 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर का -4 डिग्री सेल्सियस है. कोकरनाग, कुलगाम और सोपोर का तामपान शून्य पर पहुंच गया है. ऐसे में तीनों ही राज्यों में आगे भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी. बर्फबारी और बारिश के बाद पारा और गिर सकता है.