Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए स... Rahul Gandhi at Gargi College: 'Gen Z हमारा भविष्य', गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल ... Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचान... धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसे... Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मं... PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 'मां, माटी और मानुष' के नाम पर हुए ... Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो... Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प... Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मा... Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा

गोवा अग्निकांड की दर्दनाक सच्चाई! आग लगने के बाद क्यों नहीं बाहर निकल पाए लोग? जाँच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

गोवा के अर्पोरा इलाके के नाइट क्लब में हुए भयानक आग हादसे ने लोगों को हिला दिया है. मृतकों का आंकड़ा 25 पहुंच गया है और मरने वालों में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. जहां कई शवों की अभी भी शिनाख्त नहीं हो पाई है, वहीं शुरुआती जांच में कस्टमर्स की सेफ्टी को लेकर क्लब की लापरवाही भी सामने आने लगी है.

शुरुआती जांच के मुताबिक फायर सेफ्टी में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है, जिसके बाद क्लब के संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं, पुलिस ने बताया कि क्लब में एंट्री और एग्ज़िट का रास्ता एक ही था, जिससे आग लगने के बाद लोग बाहर नहीं निकल पाए और कई की दम घुटने से अंदर ही मौत हो गई.

25 लोगों की मौत की पुष्टि

उत्तर गोवा के अर्पोरा स्थित Birch by Romeo Lane नाइट क्लब में देर रात लगी भीषण आग में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 7 लोग घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका शरीर 60 फीसद से ज्यादा जल गया है. बाकी घायलों की स्थिति स्थिर है. गोवा पुलिस ने आधिकारिक बयान में बताया कि मृतकों में 4 पर्यटक और 14 क्लब के स्टाफ सदस्य शामिल हैं.

बाकी मृतकों की पहचान प्रक्रिया जारी है. मृतकों में विदेशी पर्यटक होने की संभावना है, क्योंकि कल रात जब ये पार्टी हो रही थी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक अंदर थे. पुलिस के मुताबिक अधिकांश मौतें धुएं से दम घुटने के कारण हुई है. प्राथमिक जांच के अनुसार, कुछ ही लोगों की मौत जलने से हुई है, जबकि ज्यादातर मौतें जहरीला धुआं भर जाने के कारण दम घुटने से हुईं.

फायर सेफ्टी के ने नियमों नहीं किया गया पालन

जांच में सामने आया है कि फायर सेफ्टी के कई अनिवार्य नियमों का पालन नहीं किया गया था. आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन और अलार्म सिस्टम संदिग्ध पाए गए हैं. दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है. आग किस वजह से लगी, यह अभी साफ नहीं है. शुरुआती संकेत बताते हैं कि किचन एरिया या इलेक्ट्रिकल सेक्शन से आग भड़क सकती है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि कारण की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी.

गोवा पुलिस ने बताया कि हादसे में हुई लापरवाही को देखते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. नाइट क्लब को फिलहाल सील कर दिया गया है और प्रबंधन से पूछताछ जारी है. अधिकारियों ने कहा कि अगर फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं किया गया पाया गया, तो क्लब मालिकों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि यह एक बुरा दिन है. गोवा के टूरिज्म इतिहास में पहली बार आग लगने की इतनी बड़ी घटना हुई है. आधे घंटे में आग बुझा दी गई लेकिन जिस क्लब में यह हुआ, वहां से कुछ लोग भागकर बाहर निकल गए लेकिन कुछ नहीं निकल पाए. इसलिए, कुछ लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. हमने घटना की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. क्लब ने क्या परमिशन ली थी और किसने दी, इसकी जांच की जाएगी. देखा जाएगा कि फायर सेफ्टी नॉर्म्स और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन नॉर्म्स का पालन किया गया था या नहीं. क्लब मालिकों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया गया है. मैनेजर और दूसरे लोगों को पहले ही अरेस्ट कर लिया गया है.