Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रावण के भाई का इकलौता मंदिर! 5000 साल पुराना इतिहास और शरीर का सिर्फ एक हिस्सा, जानें इस मंदिर का अन... होली के जिद्दी रंगों ने बिगाड़ दी बालों की रंगत? किचन में मौजूद इन चीजों से बाल बनेंगे पहले जैसे सॉफ... हिमाचल में सुक्खू सरकार का सरप्राइज: कांगड़ा के अनुराग शर्मा को मिला राज्यसभा का टिकट, तेलंगाना से स... Greater Noida News: राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली पर चले लाठी-डंडे, गार्ड्स और रेजिडेंट्स में म... होली के दिन दादी पर छिड़क दिया पेंट, गुस्से में 4 साल के पोते पर उड़ेला खौलता हुआ पानी, बुरी तरह झुल... RS Election 2026: राज्यसभा की 37 सीटों के लिए सियासी संग्राम, क्या उच्च सदन में बढ़ेगी एनडीए की ताकत? Darbhanga News: दरभंगा के लोरिका गांव में रंग खेलने पर विवाद, जमकर पथराव और तोड़फोड़ Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में रॉन्ग साइड से आ रही थार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, पुलिस पर वीडि... हृदयविदारक हादसा: गोरखपुर में MBBS छात्र को फॉर्च्यूनर ने उड़ाया, रेलिंग पर लाश देख दहल गए राहगीर Ranchi News: हनीमून पर गए रांची के नवविवाहित कपल ने मांगी सीएम हेमंत सोरेन से मदद, भारत वापसी की गुह...

चिड़िया चुग गई खेत की झांकी लेकर पहुंचे कांग्रेसी, मंत्री बोले भूले सदन की मर्यादा

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने कांग्रेस विधायक चिड़िया चुग गई खेत की झांकी लेकर पहुंचे. कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाद सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रदेश के किसानों को खाद, खरीदी के उचित मूल्य और मुआवजे के लिए भटकना पड़ रहा है. किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर संघर्ष कर रहा है, जबकि सरकार भावांतर का झुनझुना बजा रही है. उधर सरकार ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए विरोध प्रदर्शन को सुर्खियां बटोरने का स्टंट बताया है.

चिड़िया चुग गई खेत की झांकी लेकर पहुंचे कांग्रेसी

कांग्रेस अपनी मांगों को लेकर ध्यान खींचने विरोध का अलग-अलग तरीका अपना रही है. एक दिन पहले कांग्रेस विधायकों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था. सदन के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक चिड़िया चुग गई खेत की झांकी लेकर पहुंचे. इसमें कांग्रेस ने दिखाया कि बीजेपी रूपी चिड़िया किसान का अनाज चुग रही है और इससे किसान के हाथ खाली रह गए हैं. कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप

चिड़िया चुग गई खेत की झांकी लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि “किसानों के हितों की रक्षा न कर पाना बीजेपी सरकार की सबसे बड़ी विफलता है. किसानों को सोयाबीन, मक्का, प्याज के भाव नहीं मिल रहे हैं. भूमि अधिग्रहण के नाम पर चार गुना नहीं देना चाहते. कर्ज माफ नहीं करना चाहते. किसानों को लाइन में लगा लगाकर परेशान किए हैं. कुछ दिन में ऐसा न हो कि किसानों से ब्लड प्रेशर की रिपोर्ट मांगने लग जाए. इसको लेकर सदन में उठाए गए सवालों पर भी सरकार गोलमोल जवाब देती है.”

‘कांग्रेस सदन की मर्यादा भूली’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि “किसानों के मामले में सरकार संवेदनशील है. भावांतर का मामला हो या खाद-बीज का, सरकार ने किसानों के हित में तुरंत निर्णय किए हैं. किसानों के हितों का ध्यान रखना सरकार का काम है और वह यह जिम्मेदारी निभा भी रही है.”

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि “विधानसभा नौटंकी करने का स्थान नहीं है. कभी गिरगिट बनकर आ गए, कभी चोला पहनकर आ गए, कभी शराब की बॉटल लेकर आ जाते हैं. कांग्रेस विधायक सदन की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं. वह विरोध करें, मुद्दे उठाएं, लेकिन उसकी एक गरिमा और परंपरा है. कांग्रेस ऐसा करके अपनी अपरिपक्वता दिखाती है.”