Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता? सावन में कांवड़ खंडित होने पर न हों भयभीत, शास्त्र सम्मत नियमों का पालन कर पुनः शुरू करें यात्रा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर अखिलेश का बड़ा हमला! 63 किमी के सफर और पंखे से सुखाने वाली मरम्मत पर कसा ... तरुण तेजपाल को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला किया रद्द, तहलका के पूर्व एडिटर रेप केस मे... दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अल... जहरीले पौधों के जहर से नई दवा बनाने पर शोध जारी जापान के सैन्यीकरण की योजनाओँ पर तानाशाह की बहन का बयान यूक्रेन के पास रूसी बैलेस्टिक मिसाइलों को रोकने का उपाय नहीं जंतर मंतर के बारे में साध्वी प्राची का जहरीला बयान जेन जी से संवाद करना बहुत अच्छी बातः अभिजीत दिपके

नशे ने बुझाया एक और घर का चिराग! इस हाल में मिला शव

लुधियाना: राज्य सरकार ने नशा खत्म करने का बीड़ा उठाया था, मगर नशा रुकने की बजाय बढ़ गया है। इसी नशे की लत ने आज एक घर का चिराग ही खत्म कर दिया। ताजपुर रोड स्थित पूर्व विधायक के ऑफिस के नजदीक पुल के नीचे एक युवक की मौत हो गई। मृतक टिब्बा रोड का रहने वाला अश्वनी कुमार है। परिवार का कहना है कि उन्हें शक है कि अश्वनी की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

मृतक के भाई गोपी का कहना है कि अश्वनी कई वर्षों से नशा करता था और पिछले लगभग एक हफ्ते से घर नहीं लौटा था। हम उसे लगातार ढूंढ़ रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह पुलिस का फोन आया कि उसकी लाश ताजपुर रोड पर मिली है। ए.एस.आई. रवि कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम पहुंची है। आशंका है कि अधिक नशा करने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही असल मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।