Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दरगाह आला हजरत उर्स-ए-रजवी में मिसाल: सावन के सम्मान में नहीं बनेगी नॉनवेज बिरयानी, परोसा जाएगा शाका... कांवड़ यात्रा पर दारुल उलूम देवबंद की एडवाइजरी: छात्रों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य, कांवड़ रूट से दू... रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता? सावन में कांवड़ खंडित होने पर न हों भयभीत, शास्त्र सम्मत नियमों का पालन कर पुनः शुरू करें यात्रा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर अखिलेश का बड़ा हमला! 63 किमी के सफर और पंखे से सुखाने वाली मरम्मत पर कसा ... तरुण तेजपाल को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला किया रद्द, तहलका के पूर्व एडिटर रेप केस मे... दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अल... जहरीले पौधों के जहर से नई दवा बनाने पर शोध जारी जापान के सैन्यीकरण की योजनाओँ पर तानाशाह की बहन का बयान यूक्रेन के पास रूसी बैलेस्टिक मिसाइलों को रोकने का उपाय नहीं

पंजाब में भ्रष्टाचार पर एक्शन, मंडी बोर्ड का कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब मंडी बोर्ड के सरकारी कर्मचारी मंडी सुपरवाइजर परमजीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो की चंडीगढ़ फ्लाइंग स्कवॉयड की तरफ से भगतांवाला अनाज मंडी में 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक और अन्य कर्मचारी भी पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार परमजीत भगतांवाला अनाज मंडी के आढ़ती से धान के सीजन की बधाई मांग रहा था, लेकिन आढ़ती ने बधाई देने के बजाय विजिलेंस ब्यूरो चंडीगढ़ में शिकायत कर दी और जैसे ही परमजीत मंडी के आढ़ती से रिश्वत लेने के लिए आया तो पहले से ही ट्रैप लगाकर बैठी फ्लाइंग स्कवॉयड ने उसको गिरफ्तार कर लिया एक अन्य कर्मचारी जो परमजीत के साथ आया था, उसके बारे में मंडी के कर्मचारियों का कहना है कि वह रिश्वत के मामले में परमजीत के साथ शामिल नहीं था, लेकिन उसको परमजीत के साथ आना भारी पड़ गया और उसके खिलाफ भी फ्लाइंग स्कवॉयड ने एफ.आई.आर. दर्ज कर दी है। वहीं यह मामला सामने आने के बाद मंडीबोर्ड के कर्मचारियों की भी पोल खुल गई है, जो आढ़तियों से अपने सरकारी सेवा करने के एवज में रिश्वत की मांग करते हैं।