Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय मुजफ्फरनगर: दृष्टिहीन सत्येंद्र की अटूट शिवभक्ति! बिना किसी साथी के लाठी के सहारे 3 दिन में तय किया ... बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने जताया गहरा शोक, बताया पार्टी का वफादार स्त... डांगावास हत्याकांड: 11 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, CBI सबूत साबित करने में नाकाम, सभी 40 आरोपी बरी अजमेर नगर निगम की अनूठी पर्यावरण पहल, दरगाह और पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के फूलों से बनेगी जैविक खाद नागपुर में डॉक्टर के बेटे की दरिंदगी: 16 वर्षीय छात्रा को 24 घंटे बंधक बना चाबुक और चाकू से दी खौफना... बांके बिहारी आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी मुक्ति! ₹6,922 करोड़ की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोज... दरगाह आला हजरत उर्स-ए-रजवी में मिसाल: सावन के सम्मान में नहीं बनेगी नॉनवेज बिरयानी, परोसा जाएगा शाका... कांवड़ यात्रा पर दारुल उलूम देवबंद की एडवाइजरी: छात्रों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य, कांवड़ रूट से दू... रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता?

पुलिस वाले बने डॉक्टर! Filmy Style में धर दबोचे गैंगरेप के आरोपी, खूब हो रही मामले की चर्चा

लोहियां ब्लॉक के गांव में मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को काबू कर लिया है। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऐसा तरीका अपनाया कि इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। डेरे में रहने वाली 36 साल की विधवा मां और उसकी 19 साल की शादीशुदा बेटी से 23 नवंबर देर रात को 4 युवकों ने गैंगरेप किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए गांव में मेडिकल कैंप लगाने का नाटक किया। इस दौरान गांव के लोगों को मुफ्त इलाज तथा फल वितरण का लालच देकर बड़ी संख्या में बुलाया गया।

पुलिस की टीम, मेडिकल स्टाफ के भेष में गांव पहुंची और मुफ्त कैंप में भारी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया गया। इस दौरान एक युवक आया और उसने खुद को सांस की बीमारी से पीड़ित बताया। रिकॉर्ड के तौर पर पुलिसकर्मियों ने उसकी फोटो ली और पीड़ित मां-बेटी को भेजी। जिन्होंने आरोपी को पहचान लिया और पुलिस उसके पीछे लग गई। इसके बाद अन्य 2 आरोपी रॉकी और अर्श भी आए जो फल और अन्य दवाईयां लेकर गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों का पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। वहीं इस मामले में अब चौथा आरोपी राजन फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।