Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
15 साल का इंतजार और अब 'इंकलाब'! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए ... सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा 'एक्शन'! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अ... छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के स... Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त;... Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और स... भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग... गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलें... Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दा... Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव व... Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30...

रेकी के बाद चोरी करने वाले आरोपी अरेस्ट, नकदी समेत जेवर बरामद, पुलिस को दे रहे थे चुनौती

जांजगीर चांपा : अकलतरा पुलिस ने चोरी के चार मामले के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है.पुलिस ने अकलतरा संजय नगर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे 3 लाख रुपए नकद, सोना चांदी के जेवर और 28 चांदी के सिक्के बरामद किए हैं. वहीं एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

चोरी के आरोपी माल समेत गिरफ्तार
आपको बता दें कि अकलतरा नगर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रहीं थी. वहीं चोरी के मामलों में पुलिस के हाथ खाली थे,जिसे लेकर लोगों के बीच में अविश्वास पनपने लगा था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए साइबर सेल को जांच के आदेश दिए. पुलिस ने इसके बाद चोरी वाली जगहों पर लगे सीसीटीवी और संजय नगर क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों की पतासाजी की. पुलिस को पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे.पुलिस को पता चला कि संजय नगर में कुछ आदतन अपराधी रह रहे हैं.मुखबिरों की निशानदेही में पुलिस ने अपराधियों को पकड़कर उनसे कड़ाई से पूछताछ की.

रेकी करने के बाद करते थे चोरी

पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि संजय नगर अकलतरा का रहने वाला आरोपी अनिल साहू का कस्तूरी ट्रेडर्स में आना जाना था. 21 नवम्बर को कस्तूरी ट्रेडर्स और उनके निवास में उसे ताला लगा मिला. जिसकी जानकारी उसने किशन साहू को दी. किशन साहू ने इस बात को अफरोज खान और सुभाष रगड़े तक पहुंचाया. चारों ने मिलकर कस्तूरी ट्रेडर्स में चोरी करने की ठानी.

कैसे की आरोपियों ने चोरी ?

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी की प्लानिंग करने के बाद सभी ने लोहे का सब्बल जुगाड़ किया.इसके बाद आधी रात के बाद कस्तूरी ट्रेडर्स पहुंचे.सबसे पहले आरोपियों ने सब्बल की मदद से ग्रिल में लगे ताले को तोड़ा.इसके बाद घर में घुसे.घर में घुसने के बाद वो दुकान तक पहुंचे और सीसीटीवी तोड़कर उसकी हार्डडिस्क को रख लिया. इसके बाद इत्मिनान से सोना चांदी के जेवर,सिक्के और नकदी लेकर फरार हो गए. चोरी के बाद सभी बिलासपुर गए और पैसों का बंटवारा किया. जेवर को अफरोज ने रख लिया.पुलिस ने मामले में चार आरोपियों से चोरी के सामान जब्त कर लिया है. वहीं आरोपियों से बाइक और ऑटो भी जब्त किया है.

दो आरोपी गिरफ्त से बाहर
आपको बता दें कि अकलतरा में लगातार हो रही चोरी से व्यापारियों में दहशत का माहौल था. पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे थे. लेकिन साइबर पुलिस की सक्रियता से चोरी के मामलों का खुलासा हुआ.पुलिस की गिरफ्त से दो आरोपी अब भी बाहर हैं,जिन्हें पुलिस जल्द पकड़ने का दावा कर रही है.