Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

कमला पसंद पान मसाला के मालिक के घर मातम! दिल्ली में बहू ने किया सुसाइड, फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ग्रुप के मालिक कमल किशोर की बहू ने आत्महत्या कर ली है. मृतका का नाम दीप्ति चौरसिया है. उनकी उम्र 40 साल बताई जा रही है. दीप्ती का शव घर में चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

परिवार के सदस्यों की ओर से सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दीप्ति ने किसी भी व्यक्ति पर कोई प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया है. शुरुआती जांच के अनुसार, नोट में मानसिक और भावनात्मक स्थिति से जुड़ी बातें लिखी हुई हैं, हालांकि इसमें किसी तरह की प्रताड़ना या विवाद का जिक्र नहीं है.

2010 में हुई थी शादी

दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे अर्पित चौरसिया से हुई थी. दंपति के दो बच्चे हैं. परिवार दिल्ली में लंबे समय से रह रहा है, जबकि दीप्ति के मायके का बैकग्राउंड बिहार से जुड़ा है, जहां उनके पिता एक समय राजनीति में काफी एक्टिव रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक,अभी तक घरेलू विवाद जैसी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है. दीप्ति और उनके पति अर्पित के संबंधों, हाल के दिनों की गतिविधियों, फोन रिकॉर्ड्स और निजी बातचीत से जुड़े डिजिटल डेटा की भी पड़ताल की जाएगी. इसके साथ ही परिवार के दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की परिस्थितियों पर और स्पष्टता आएगी. वहीं, सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी ताकि उसकी हैंडराइटिंग और प्रामाणिकता की पुष्टि की जा सके. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दीप्ति पिछले कुछ समय से किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थीं या नहीं. बताया जा रहा है कि दीप्ति का स्वभाव काफी शांत था, इसलिए उनकी आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.