Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Crime: पंजाब के मैरिज पैलेस में खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार Jalandhar RTO Office: जालंधर आरटीओ दफ्तर में भारी हंगामा, अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप Punjab Politics: अश्वनी शर्मा का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला, खुली चुनौती देकर बढ़ाया सियासी पारा Khedi Wale Baba Second Marriage: दूसरी बार दूल्हा बने खेड़ी वाले बाबा, कैमरे के सामने बयां किया अपना... PSEB Board Exams 2026: बोर्ड परीक्षाओं से पहले पंजाब बोर्ड का बड़ा फैसला, छात्रों के लिए जारी किए नए... Ludhiana News: लुधियाना के छात्र ने ICC T-20 World Cup में रचा इतिहास, स्कूल और शहर का नाम किया रोशन Deoghar Municipal Election: निर्दलीय उम्मीदवारों पर दांव लगा रहीं सियासी पार्टियां, देवघर में 'सपोर्... लापरवाही की हद: 17 महीने बाद भी छात्रों से दूर हाईटेक लैब, स्टाफ के अभाव में धूल फांक रहे लाखों के क... Palamu Police Poster War: नक्सलियों के बाद अब सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पलामू पुलिस का 'पोस्टर वॉर' Khunti News: खूंटी में फुलकू नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

17 साल बाद मिला लापता बेटा! माँ लिपटकर रोने लगी, छतरपुर में ‘अभियान मुस्कान’ से खुशी का माहौल, पूरा परिवार हुआ एकजुट

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर इलाके में एक घर उस समय खुशियों से भर गया, जब 17 साल से लापता बेटे के मिलने की सूचना परिवार को मिली. जैसे ही थाने से फोन पहुंचा, परिवार को इस पर विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब मां की नजर बेटे विनीत पर पड़ी तो वह फफक कर रो पड़ीं और उसे सीने से लगा लिया. मां ने भावुक होकर कहा कि 17 साल की तपस्या के बाद भगवान ने मेरी मुराद पूरी की.

मामला 4 सितंबर 2008 का है, जब हरपालपुर के हरदयाल स्कूल से 14 साल का विनीत तिवारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था. परिजनों ने हरपालपुर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लगातार इंतजार और तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था. इस दौरान परिवार ने भी अपनी तरफ से बेटे को खोजने की तमाम कोशिशें जारी रखी. हालांकि, उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी.

लुधियाना में मिला लापता विनीत

पुलिस ने विनीत की तलाश लगातार जारी रखी. एमपी पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ के तहत हरपालपुर थाना प्रभारी संजय राय और उनकी टीम ने लगातार पड़ताल करते हुए विनीत को पंजाब के लुधियाना जिले के डुगरी थाना क्षेत्र से बरामद किया. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसने अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जताई. इसके बाद कोर्ट ने उसे पिता राजकुमार तिवारी को सुपुर्द कर दिया.

पिता ने ऐसे किया पुलिसकर्मियों की धन्यवाद

बेटे को देखते ही मां फफक-फफक रोने लगी और फिर सीने से लगा लिया.बेटे के मिलने से पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े. पिता रामकुमार ने भावुक होकर कहा कि कई बार लगा खुद ढूंढ लाऊं, लेकिन लोग कहते थे जिंदा भी है या नहीं? खुशी में पिता ने पुलिसकर्मी को माला और शाॅल पहनकर उनका धन्यवाद किया. वहीं, इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है.