Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...

हिमाचल में संजौली मस्जिद विवाद! हिंदू संगठन की मांग पर अड़े रहने के कारण जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई, प्रशासन अलर्ट

शिमला की संजौली मस्जिद विवाद में फिलहाल टकराव की स्थिति को स्थानीय प्रशासन ने टाल दिया है. संजौली की जिस अवैध मस्जिद को लेकर विवाद है, वहां पर आज जुमे की नमाज अदा नहीं हुई. बाहरी लोगों को मस्जिद प्रांगण में आने की अनुमति नहीं दी गई. इसके बाद कोई भी व्यक्ति यहां नमाज के लिए नहीं पहुंचा. हिंदू संघर्ष समिति के साथ प्रशासन की बातचीत हुई. प्रशासन और हिंदू संघर्ष समिति की एक कमेटी बनाई गई है, जो चर्चा कर पूरा विवाद पर बीच का रास्ता निकलेगी.

संजौली मस्जिद को लेकर हो रहे विवाद के बीच हिंदू संघर्ष समिति ने फिलहाल अपना आमरण अनशन टाल दिया है. हालांकि, रोजाना अलग-अलग कार्यकर्ता क्रमिक अनशन जारी रखेंगे. ताकि प्रशासन पर दबाव बना रहे. अवैध मस्जिद के बिजली-पानी के कनेक्शन काटने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कानूनी पेचीदगियां बताई हैं, जिस पर 29 नवंबर को होने वाली बैठक में हिंदू संघर्ष समिति और प्रशासन की बनाई गई कमेटी फैसला लेगी.

29 नवंबर को बैठक में होंगे फैसले

समिति के कार्यकर्ताओं पर दर्ज की गई एफआईआर रद्द करने को लेकर फिलहाल प्रशासन ने मौखिक सहमति दे दी है, लेकिन इस पर कानूनी तौर पर कैसे आगे बढ़ना है इस पर भी 29 नवंबर की बैठक में फैसला होगा. शुक्रवार को अवैध मस्जिद में दोपहर को 1:00 बजे जुमे की नमाज होनी थी, लेकिन कोई भी नमाजी नमाज के लिए नहीं पहुंचा है. मस्जिद बंद पड़ी है. मस्जिद के केयरटेकर ने खुद को मस्जिद के प्रांगण में बंद कर रखा है और किसी से बात नहीं कर रहे हैं.

आमरण अनशन टला

हिंदू समिति के आमरण अनशन टालने के फैसले से उनके संगठन के कई कार्यकर्ता नाखुश दिखाई दिए. इस दौरान संजौली से शिमला की और जाने वाली सड़क पर उन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया और जमकर नारेबाजी की. इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन लगातार इस मामले को टालने का प्रयास कर रहा है और इस मस्जिद की अवैध इमारत को जल्द से जल्द गिरने पर भी फैसला लिया जाए.

प्रशासन और मस्जिद कमेटी ने साधी चुप्पी

फिलहाल इस पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन और मस्जिद की कमेटी ने चुप्पी साध ली है. वह कुछ भी कहने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं. हिंदू संगठनों ने साफ कह दिया है कि अगर 29 नवंबर को इस पूरे मामले को लेकर कोई ठोस फैसला प्रशासन ने नहीं लिया, तो नए सिरे से आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति तैयार की जाएगी.