Breaking News in Hindi

बिहार की कमान फिर नीतीश के हाथ! NDA विधायक दल की बैठक में CM पद के नाम पर लगी मुहर, जल्द लेंगे शपथ

नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. एनडीए विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है. सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. इससे पहले नीतीश राजभवन पहुंचकर इस्तीफा देंगे और सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे.

एनडीए विधायक दल की बैठक से पहले जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई थी. इसमें भी उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था. बता दें कि नीतीश कुमार बिहार के 19वें मुख्यमंत्री होंगे. कल पटना के गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के अलावा एनडीए के कई नेता मौजूद रहेंगे.