Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चर्चा के बीच New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice प... मंगल की प्राचीन परतों में छिपा खगोलीय रहस्य: एक नई खोज कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति करती हैः नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दाखिल अमेरिका के इशारों पर नाचना भारत को अब महंगा पड़ा सऊदी जहाज तेल लेकर भारत पहुंचा युद्ध के असर से प्रभावित भारत का ऊर्जा भंडार

अमृतसर में सनसनीखेज वारदात : दुकानदार की गोली मारकर हत्या, फैली दहशत

बाबा बकाला साहिब : सब-डिवीज़न बाबा बकाला साहिब के गाँव धूलका में एक दुकानदार की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, धूलका में किराना की दुकान चलाने वाले मनजीत सिंह को गोली मारी गई, जो उसकी छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे लखविंदर सिंह ने बताया कि कल रात हमारे घर के गेट पर गोलियां चलाई गईं, अगले दिन फोन आया और 50 लाख की फिरौती मांगी गई और आज दो मोटरसाइकिल सवारों ने यह वारदात की।

मौके पर पहुंचे खिलचियां थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयानों पर ही कार्रवाई की जाएगी।