Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच 'सुपर' रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया... Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा 'सुपर मेडिकल हब'! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को ए... Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की...

शहर में हथियारों की नोक पर लूट, लाटरी स्टाल पर लुटेरों ने बोला हमला

जालंधर: जालंधर में लाटरी की दुकान लूटने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग हथियार लेकर लॉटरी की दुकान को लूट रहे हैं। लाटरी चलाने वाले लोगों की जेबों से पैसा निकाल रहे हैं। एक आदमी दातर लेकर खड़ा होकर पैसा निकालने की धमकी दे रहा है। ये भी कह रहा है कि पैसा निकाल दो नहीं तो गोली मार दूंगा। इस बीच एक आदमी गल्ले खोलकर पैसा निकालता है और जेबों में भर लेता हूं। इस बीच दूसरा व्यक्ति भी दातर निकाल लेता है और कहता है कि सारा पैसा निकालो।

इस वीडियो को जालंधर से भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने शेयर किया है। उन्होंने दावा किया है कि जालंधर पुलिस कहती है कि पूरे शहर में अवैध लाटरी नहीं चलती। इसके साथ ही सवाल किया कि अगर लाटरी नहीं चलती तो ये लूट कहां हो रही है। जारी किए गए वीडियो में लाटरी चलाने वाले लोग कहते हैं कि हम गरीब आदमी हैं, हमारे साथ ऐसा व्यवहार न करो। काफी देर तक ये लोग लाटरी की दुकान में काम करने वाले लोगों को धमकाते हैं और पैसा लूटकर जेबों में भर लेते हैं। लूट से पहले शटर नीचे गिरा दिया जाता है। लूटी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

शीतल अंगुराल ने लगाए कई आरोप

जालंधर की पुलिस और सरकार चलाने वाले नेताओं ने ईमानदारी का एक और कारनामा किया है। मैंने कहा था कि आपके साथ शाम 7 बजे वीडियो शेयर करूंगा। इसके लिए लेट हो गया हूं। मैं आपको बताऊंगा कि जालंधर की पुलिस किस तरह काम कर रही है। यहां दड़ा-सट्टा, माफिया चरम पर है। जालंधर शहर में एक एमएलए की कुर्बानी ली जा चुकी है। जालंधर शहर में कौन-कौन लाटरी चलाते थे, पैसे लेते थे, वे बेनकाब हो चुके हैं। जालंधर की पुलिस को मैं इसलिए नाकाम कह रहा हूं कि इन कामों से सारे लोग बदनाम होते हैं। मैंने कई बार लाटरी के खिलाफ आवाज उठाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुझे नीचा दिखाने के लिए मेरे घर के बाहर लाटरी की दुकान खुलवा दी गई।  ये कौन से लोग हैं जो लाटरी चला रहे हैं। लोगों को लालच में डाला जा रहा है। 10-10 रुपए में लोगों को और उनके घरों को बर्बाद किया जा रहा है। जालंधर की पुलिस सोई हुई है। इनके सामने गली-गली में लाटरी स्टाल चल रहे हैं। गैंगस्टर लोगों को कॉल कर रहे हैं।