Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चंदे से विशाल और प्राचीन झील को किया पुनर्जीवित JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, नाराजगी की अटकलों के बीच चुनाव प्रचार में उतरे अवधेश नायक Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक पर पुलिस एक्शन से भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- 'डंडे के जोर पर कु... Viral Video: टीकमगढ़ में मंत्री जी की दौड़! CM मोहन के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए दिलीप अहिरवार ने ... NEET UG Success Story: घरेलू सहायिका की बेटी और ऑटो चालक के बेटे ने पास की नीट परीक्षा, पढ़ें प्रेरक... CM Yogi in Amroha: 'पहले हर जिले में होते थे दंगे', अमरोहा में गरजे सीएम योगी, सैफई सिंडिकेट पर साधा... Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक पर पुलिस एक्शन से भड़के अशोक गहलोत, कहा- 'शांतिपूर्ण विरोध का गला घो... US-Iran Conflict: ईरान का सबसे बड़ा दांव, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट बंद हुआ तो दुनिया में मचेगा हाहाकार Amit Shah in Bengal: अमित शाह ने सिलीगुड़ी में की सीमा सुरक्षा की समीक्षा, 'चिकन नेक' पर अहम बैठक

महाराष्ट्र की सबसे बड़ी जंग! BMC चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, EC कुछ देर में करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

महीनों के इंतजार के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव की तारीखों की आज घोषणा हो सकती हैराज्य चुनाव आयोग (SECने मंगलवार (4 नवंबरको शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें राज्य भर के नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों, जिला परिषदों और पंचायत समितियों के लिए तारीख घोषित किए जाने की उम्मीद है.

राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे मीडिया को संबोधित करेंगे और संभवतः औपचारिक घोषणा करेंगे. चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने अधिसूचना जारी होने के बाद प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है. चुनावों का यह दौर हाल के वर्षों में महाराष्ट्र में सबसे बड़े निकाय चुनावों में से एक होगा, जिसमें 289 नगर परिषद, 32 जिला परिषद, 331 पंचायत समितियां और 29 नगर निगम शामिल होंगे.

शिवसेना में टूट के बाद पहला BMC चुनाव

शिवसेना में टूट के बाद ये BMC का पहला चुनाव है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना यूबीटी के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है. 2024 के विधानसभा चुनावों में शिंदे औरउद्धव की शिवसेना मुंबई की 11 विधानसभा सीटों पर सीधी टक्कर में थींजिसमें शिवसेना ने पांच और शिवसेना यूबीटी ने छह सीटें जीतींइन विधानसभा क्षेत्रों के 67 वार्डों में शिंदे की शिवसेना 35 और शिवसेना यूबीटी 32 वार्डों में आगे रही.

BMC चुनाव क्यों अहम?

BMC को एशिया का सबसे अमीर नगर निगम कहा जाता है2025-2026 में इसका बजट 70,000 करोड़ रुपये था. 1997 से ये शिवसेना का गढ़ रहा हैलेकिन शहर अब दो शिवसेना के बीच बंटा हुआ हैछोटी पार्टियां भी अहम भूमिका निभा सकती हैं.

उद्धव के लिए निकाय चुनाव मुंबई में अपनी पहचान और विश्वसनीयता फिर से हासिल करने का एक मौका पेश करते हैं, जबकि शिंदे के लिए जीत पार्टी की मूल मशीनरी पर नियंत्रण को मजबूत करेगी और उनके महायुति गठबंधन को मजबूत करेगी.

जानकारों का कहना है कि उद्धव के लिए बीएमसी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन सिर्फ सत्ता हासिल करने को लेकर नहीं हैबल्कि पार्टी और बाल ठाकरे की विरासत पर अपने दावे के लिए जनता का भरोसा हासिल करने को लेकर भी हैशिंदे के लिए बीएमसी पर नियंत्रण उनके अधिकार को मज़बूत करेगा.