Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पटना में छात्र आंदोलन: सकारात्मक वार्ता के बाद भी CM आवास घेराव पर अड़े छात्र, विवादित बयान पर BPSC ... देशभर में मॉनसून सक्रिय: मैदानों में जलभराव और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट स्वास्थ्य और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान पर Innovator Dr. Pramod Stephen सम्मानित, नवाचारों को मिल... अखिलेश यादव से मिले आप के सांसद संजय सिंह केंद्रीय मंत्रियों के बंगलों पर 92 करोड़ का खर्च कर्नाटक के आईएएस ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के ठिकानों पर की छापेमारी प्राचीन आकाशगंगाएं अनुमान से काफी अधिक बड़ी है कूड़े का ढेर ढहने से तीस लोगों की मौत दुनिया के इक्कीस पूर्व कप्तानों ने संयुक्त पत्र लिखा है विदेशी कर्ज से जैश मुख्यालय की मरम्मत करायी

युवक ने कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर पेट्रोल डाल जान देने की कोशिश की, मची अफरा तफरी

धमतरी। धमतरी के कलेक्ट कार्यालय परिसर में सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिला। एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। इस घटना से परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गय।मामले की संगीनता को देखते हुए तत्काल कलेक्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में लिया। युवक को सीधे पकड़कर अंदर ले गए।

जानकारी के अनुसार कुरूद ब्लॉक के ग्राम रामपुर निवासी चैती बाई साहू का परिवारजनों के बीच नामांतरण बंटवारे को लेकर लंबे समय से मामला चल रहा है। न्यायालयीन प्रक्रिया की सुस्त गति व आशानुरूप निर्णय नहीं आने से नाराज चैती बाई साहू के पुत्र देवेंद्र कुमार साहू तीन नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। कार्यालय परिसर में ही उसने बोतल में ले गए पेट्रोल को स्वयं के ऊपर उड़ेल लिया।