स्वास्थ्य और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान पर Innovator Dr. Pramod Stephen सम्मानित, नवाचारों को मिली नई पहचान
नई दिल्ली, 20 अगस्त : सुगौली, बिहार के Innovator Dr. Pramod Stephen को नर्चर एंड पीस फाउंडेशन के गौरव सम्मान समारोह-2026 में सृजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित इस समारोह में नवाचार, स्वास्थ्य, विज्ञान, शिक्षा, समाजसेवा, कृषि, योग, कला और जनकल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रिया थरेजा ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथियों ने शाम चार बजे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। Honorary Doctorate Award, Nayika Award, Jan Kalyan Puraskar और Srijan Puraskar जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पूर्व लोकसभा सांसद, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं फिल्म निर्माता संतोष भारतीय, मोनिका अरोड़ा और वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक, लेखिका एवं मॉडल डॉ. सुरचि शर्मा प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे।

सृजन पुरस्कार हासिल करने के बाद Innovator Dr. Pramod Stephen ने नर्चर एंड पीस फाउंडेशन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान को प्राप्त करना उनके लिए गौरव का विषय है। पुरस्कार उनके इनोवेशन को नई पहचान और नई उड़ान देने वाला है तथा इससे उनका उत्साह और विश्वास और मजबूत हुआ है।
उन्होंने फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं, आयोजकों, अतिथियों और चीफ गेस्ट के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और प्रोत्साहन के लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने इस सम्मान को भविष्य में नवाचार और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा बताया।

समारोह में विभिन्न राज्यों से आए सम्मानित लोगों ने अपने क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव और जनसेवा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।