Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा अफगानिस्तान में मानसून से आई आकस्मिक बाढ़ से तबाही एक लाख साठ हजार लोग देश छोड़कर भागे इजरायल की मदद करना अब डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ रहा होर्मुज जलडमरूमध्य से परिवहन में कमी आ गयी

छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रजाई कंबल कर लिजिए तैयार

रायपुर : छत्तीसगढ़ सहित रायपुर में 27 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक चक्रवात मोंथा की वजह से मौसम में बदलाव देखा गया. इस दौरान कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदा बांदी भी हुई थी. लेकिन 1 नवंबर से मौसम पूरी तरह से ड्राई हो गया है. सोमवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वह भी नमी के आगमन की वजह से हो सकती है. प्रदेश में हल्की और गुलाबी ठंड का असर एक सप्ताह के बाद देखने को मिल सकता है, क्योंकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना बनी हुई है.

मोंथा का असर हुआ खत्म : मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रदेश में मोथा का असर देखने को मिला था. प्रदेश के कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश भी हुई थी. 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधि कम होने के साथ ही मौसम ड्राई हो गया है.

दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर नमी के आगमन की वजह से हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना बनी हुई है. आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है, लेकिन एक सप्ताह के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है- गायत्री कांचीभोटला,मौसम वैज्ञानिक

पांच दिनों में गिरेगा पारा : ठंड शुरू होने को लेकर मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में दो दिनों के अंदर एक से दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, लेकिन 5 दिनों के बाद पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है. प्रदेश में उमस और गर्मी के बारे में उन्होंने बताया कि नमी के आगमन की वजह से छत्तीसगढ़ में उमस और गर्मी महसूस की जा रही है. फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है.

  • रायपुर -अधिकतम तापमान 31 डिग्री, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री
  • माना एयरपोर्ट- अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 23 डिग्री
  • बिलासपुर -अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 22 डिग्री
  • पेंड्रा रोड – अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.02 डिग्री
  • अंबिकापुर -अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री
  • जगदलपुर -अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री
  • दुर्ग – अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री
  • राजनादगांव – अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया.