Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट 3 महीने में करेगा सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर... रील के चक्कर में कार पर लगवाए 3400 लिपस्टिक किस: ग्वालियर में 55 लाख व्यूज मिलते ही पुलिस ने काटा ₹5... धार के बदनावर में बड़ा हादसा टला: राजकोट से इंदौर जा रही यात्री बस का टायर फटा, पलटने से 29 यात्रियो... MP में PWD रेस्ट हाउस आम जनता के लिए खुले: 267 विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 12 साल बाद बदले ... जीवाजी विश्वविद्यालय रिजल्ट पर भारी बवाल: BA फर्स्ट ईयर में 50% से ज्यादा छात्रों को सप्लीमेंट्री, प... यूपी टी20 लीग में नमन तिवारी का तूफान: 20 साल के पेसर ने अकेले चटकाए 6 विकेट गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में दरार की खबरों पर कश्मीरा शाह का बयान: मामी के समर्थन में उतरीं, पैपराजी... यूएस सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रंप के मेल-इन वोटिंग एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को मिली अंतरिम राहत, कान... E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का डर खत्म: सरकार सख्त करेगी नियम, 3 PPM क्लोराइड लिमिट होगी अनिवार्य भारत बनेगा ग्लोबल चिप हब: सेमीकंडक्टर और ऑटो कंपोनेंट के लिए 60 दिनों में बदलेंगे नियम, पीयूष गोयल क...

राहुल गांधी ने इमरती और बेसन के लड्डू बनाये

दीपावली के अवसर पर प्रसिद्ध मिठाई की दुकान पहुंचे

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः दीपावली के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाई की दुकान का दौरा कर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने इस दौरान जलेबी, इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया, जिसका एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी ने यह वीडियो अपने एक्स अकाउंट और यूट्यूब चैनल पर साझा करते हुए देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया।

दुकान के दौरे के दौरान, मिठाई की दुकान के मालिक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से एक भावुक और व्यक्तिगत अनुरोध किया। वीडियो में मालिक कहते सुने जा सकते हैं, हमने आपके नाना (जवाहरलाल नेहरू), दादी (इंदिरा गांधी), पापा (राजीव गांधी) और दीदी (प्रियंका गांधी) को अपनी मिष्ठान सेवा दी है। अब बस एक चीज़ का इंतज़ार है—आपसे गुज़ारिश है कि जल्दी शादी करिए। आपकी शादी का इंतज़ार है। सबसे पहले आप शादी करिए। उसकी मिठाई भी आप हमसे लीजिए। हम उसका इंतज़ार कर रहे हैं। मिठाई विक्रेता के इस निजी अनुरोध पर राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

अपने इस अनुभव के बारे में बात करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि दीपावली की असली मिठास केवल पकवानों की थाली तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रिश्तों और समाज में भी होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से सवाल भी किया कि वे इस त्योहार को कैसे मना रहे हैं और इसे किस तरह खास बना रहे हैं। गौरतलब है कि घंटेवाला पुरानी दिल्ली की एक प्रतिष्ठित दुकान है, जिसकी सेवा देश के राजनीतिक रूप से सबसे प्रमुख परिवार की कई पीढ़ियों ने ली है। राहुल गांधी का इस तरह दीपावली के मौके पर आम लोगों और दुकानदारों के बीच पहुंचकर मिष्ठान बनाने में भागीदारी करना, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।