Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं...’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन... इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी ... Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्यो... लखनऊ में 'फॉर्च्यूनर' का मौत वाला तांडव! पहले स्कूटी को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंद... Yuvraj Mehta Case: मौत के 100 दिन बाद बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट ने खोली नोएडा पुलिस की पोल, 3 बड़े अध... झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस... Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, मई तक तैयार होगा रावी पुल; वंदे भारत और जम्मू ... मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी को 'डायन' बताकर दी यातनाएं, बचाने आए बुजुर्ग पति की पीट-पीटकर हत... Charminar Express Fire: चलती चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए ट्रे... Delhi Airport Accident: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल; मची...

मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल

विजय शाह मामले के जांच अधिकारी भी प्रभावित

भोपालः मध्य प्रदेश में देर रात हुए प्रशासनिक फेरबदल में आठ आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। गृह विभाग ने बुधवार को यह आदेश जारी किया, जिसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं। इन तबादलों में मंत्री विजय शाह से जुड़े आपत्तिजनक टिप्पणी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल के सदस्यों को भी बदला गया है।

एसआईटी के सदस्य डीआईजी डी. कल्याण चक्रवर्ती को हटाकर छिंदवाड़ा रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। इससे पहले, एसआईटी  प्रमुख प्रमोद वर्मा को भी सागर से हटाकर जबलपुर आईजी बनाया जा चुका है। एक और चौंकाने वाले निर्णय में, दो दिन पहले ही सागर के आईजी बनाए गए चंद्रशेखर सोलंकी का आदेश रद्द कर दिया गया है और उन्हें वापस इंदौर एसएएफ का आईजी बनाया गया है। उनकी जगह महिला सुरक्षा आईजी हिमानी खन्ना को सागर का नया आईजी नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों में भी बदलाव किया गया है। राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा को बालाघाट का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि वर्तमान बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह को 25वीं वाहिनी एसएएफ भोपाल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के कारण यह कार्रवाई की गई है।

अन्य तबादलों में, 24वीं वाहिनी एसएएफ जावरा रतलाम में पदस्थ अमित तोलानी को राजगढ़ का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार पांडे को सागर में उप पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में विजय शाह से जुड़े प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी में भी कई प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। इससे पहले 2 जून को भी राज्य सरकार ने गलत आचरण के मामलों में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल बनी हुई है।